Madhya Pradesh rain alert: मध्यप्रदेश में झमाझम बारिश का अलर्ट, चार दिन तक भीगेंगे 30 से ज़्यादा जिले, देखें पूरी लिस्ट
Madhya Pradesh rain alert: मानसून की बिदाई के बावजूद बारिश मध्यप्रदेश का पीछा नहीं छोड़ रही है। मौसम विभाग ने आने वाले 4 दिनों में भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। खैरियत यही है कि आज दीपावली के दिन अधिकांश जिलों में मौसम पूरी तरह से खुला हुआ है।
मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी बुलेटिन में 21 से 24 अक्टूबर तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार 21 अक्टूबर से दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो रहा है। इसी के चलते इन दिनों में बारिश होने की संभावना है।

21 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश
मौसम विभाग ने 21 अक्टूबर को बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढु़र्णा, सिवनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी और अनूपपुर में बारिश होने की संभावना जताई है।

22 अक्टूबर को इन जिलों के लिए अलर्ट
22 अक्टूबर को प्रदेश के बड़वानी, इंदौर, खरगौन, बुरहानुपर, खंडवा, देवास, शाजापुर, राजगढ़, सिहोर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी और अनूपपुर में बारिश होने की संभावना जताई है।

23 अक्टूबर को इन जिलों में है संभावना
23 अक्टूबर को भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इनमें धार, बड़वानी, खरगौन, इंदौर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, सिवनी, जबलपुर, मटनी, उमरिया, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट और अनूपपुर शामिल हैं।

24 अक्टूबर को इन जिलों में बरसेंगे बदरा
इसके बाद 24 जुलाई को भी कई जिलों के लिए अलर्ट है। इनमें बड़वानी, खरगौन, खंडवा, बुरहानुपर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिले शामिल हैं।
बीते 24 घंटों में ऐसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। इनमें पाटी में 4 और सरदारपुर में 3 मिलीमीटर बारिश शामिल हैं। बड़वानी में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चली। वहीं बड़वानी और धार में वज्रपात, झंझावत और वर्षा का मौसम रहा।
- यह भी पढ़ें : Zero Balance Bank Account: इन बैंकों में मिनिमम बैलेंस की नहीं कोई शर्त, जीरो होने पर भी नहीं लगता कोई चार्ज
वर्तमान में यह हैं मौसमी परिस्थितियां
दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और आसपास के लक्षद्वीप क्षेत्र में स्थित स्पष्ट रूप से चिह्नित निम्न दवाव क्षेत्र पश्चिम की ओर बढ़ते दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में स्थित हो गया है। यह अगले 24 घंटों में पश्चिम की ओर बढ़ने और एक अवसाद में बदलने की संभावना है।
एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है और यह माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव में अगले 24 घंटों में दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। यह पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ते हुए, अगले 48 घंटों में दक्षिण बंगाल की खाड़ी के केंद्रीय भागों और आसपास के पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में एक अवसाद में और भी तेज़ हो सकता है।
उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उसके आस-पास स्थित ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण अब उत्तर-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास स्थित है, जो माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी से 3.1 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है।
एक ट्रफ उत्तर-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास के ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण से मध्य प्रदेश के केंद्रीय भागों तक, पूर्वी राजस्थान से होते हुए माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर फैली हुई है।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



