बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
स्प्रिंकलर के नोजल बदलते समय कुएं में गिरने से युवक की मौत

बैतूल। बैतूल के ढोंढवाड़ा गांव में शुक्रवार की शाम को एक युवक की कुएं में गिरने और पानी में डूबने से मौत हो गई। आज सुबह पुलिस ने जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ढोंढवाड़ा निवासी शिवराज पण्डागरे (35) कल शाम खेत के कुएं पर स्प्रिंकलर के नोजल बदलने गया था। इस बीच पांव फिसलने से वह कुएं में गिर गया। करीब एक घण्टे बाद परिजन खेत पहुंचे तो नहीं मिलने पर तलाश शुरू की। इस पर उसे कुएं में पाया।
कुएं में गिरने से मौत होने के इस मामले की सूचना परिजनों के द्वारा खेड़ी सांवलीगढ़ पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस ने आज सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।



