बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

श्रावण सोमवार 2022 : मां नर्मदा के जल और दूध से होगा भगवान भोलेनाथ का अभिषेक, पदयात्रा कर पहुंचे शिव भक्त

▪️ प्रकाश सराठे, रानीपुर
Shravan Somvar 2022 : सावन मास के प्रारंभ होते ही श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ, अमरनाथ, केदारनाथ, महाकालेश्वर, भोपाली महादेव, मठारदेव सहित अन्य तीर्थ स्थलों के लिए भक्तों के जत्थे रवाना होने लगे हैं। इधर खैरवानी का शिव भक्तों का जत्था पदयात्रा करते हुए रविवार को छोटा महादेव भोपाली (Chhota Mahadev Bhopali) पहुंचा है। जत्थे में शामिल शिवभक्त मां नर्मदा जी का जल लेकर शिव धाम आए हैं। भोपाली पहुंचे जत्थे के प्रमुख अजीत मालवीय और फगन धाडसे ने बताया कि क्षेत्र की सुख, समृद्धि व अच्छी फसल की पैदावार के लिए श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिव धाम भगवान भोलेनाथ का अभिषेक (Abhishek of Bholenath) करेंगे।

इधर घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो ने बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भगवान भोलेनाथ का दूध से अभिषेक किया जाएगा। मंदिर परिसर में साफ सफाई व्यवस्था को लेकर समिति के सदस्यों को दिशा निर्देश देकर गंदगी न फैलाने का आह्वान किया जाएगा। इधर शिव भक्त सेवा समिति हीरा वाड़ी के तत्वाधान में इस वर्ष भी खिचड़ी, पूड़ी के भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें… छोटा महादेव भोपाली: सतपुड़ा की इस गुफा में ठहरे थे भोलेनाथ

समिति के अध्यक्ष विनोद राठौर ने बताया कि श्रावण मास के चलते शिव भक्त सेवा समिति द्वारा एक बैठक का आयोजन भी मंदिर परिसर में किया गया। जिसमें मुख्य रुप से दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर कई निर्णय लिए गए हैं। मंदिर परिसर के आसपास बैरिकेट्स एवं शिखर मंदिर परिसर पर ऊपर जाने के लिए रोकना होगा। क्योंकि पिछले कुछ दिनों से मंदिर परिसर की पहाड़ियों में दरार आ जाने के कारण किसी भी प्रकार की दुर्घटना हो सकती है।

यह भी पढ़ें… Sawan 2022 : शुभ संयोग में आज से शुरू हुआ सावन का पवित्र महीना, सावन में यह करने से मिलता है विशेष फल, जानें क्या करें और क्या ना करें

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button