स्वास्थ्य अपडेट

Benefits of Cold Milk: इस तरह पीते है दूध तो जान लें स‍ही तरीका, वरना बढ़ सकती है परेशानी

Benefits of Cold Milk: If you drink milk in this way, then know the right way, otherwise the problem may increase.

Benefits of Cold Milk: इस तरह पीते है दूध तो जान लें स‍ही तरीका, वरना बढ़ सकती है परेशानी
Source – Social Media

Benefits of Cold Milk: दूध पीना सभी के लिए फायदेमंद होता है। दूध एक कंप्लीट फूड (Complete Food) है क्योंकि इसमें तमाम तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को हर तरह से लाभ पहुंचाने का काम करते है। इसमें प्रोटीन, मैग्निशियम, कैल्शियम, जिंक, विटामिन डी और पौटेशियम की भरपूर मात्रा होती है। अधिकांश लोग गर्म दूध पीना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ठंडा दूध पीने के भी अपने कई फायदे हैं। आइए इन पर नजर डालते हैं।

Benefits of Cold Milk: कोल्ड मिल्क पीने के फायदे

Benefits of Cold Milk: इस तरह पीते है दूध तो जान लें स‍ही तरीका, वरना बढ़ सकती है परेशानी
Source – Social Media

1. वजन कम करने में मददगार

वजन घटाने के लिए हम हेवी एक्सरसाइज (heavy exercise) और स्ट्रिक्ट डाइट (strict diet) का सहारा लेते हैं, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी आपका पेट कम नहीं हो पाता, तो ऐसे में आप एक बार ठंडे दूध का सेवन शुरू कर दें। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जिससे मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है और बॉडी की कैलोरी एक्‍स्‍ट्रा बर्न होनी है। इसके अलावा अगर आप कोल्ड मिल्क पीते हैं तो काफी देर तक भूख नहीं लगती, जिससे वजन धीरे-धीरे कम हो जाता है।

Source – Social Media

2. पेट की जलन होगी शांत (Benefits of Cold Milk)

अगर आपको अक्सर पेट में जलन महसूस होती है या फिर एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं तो आपके लिए ठंडा दूध रामबाण इलाज साबित हो सकता है। इस हेल्दी ड्रिंक के जरिए डाइजेशन दुरुस्त किया जा सकता है, अगर आप थोड़ा ज्यादा फायदा चाहते हैं तो दूध में इसबगोल मिलाकर पी सकते हैं, इससे पेट की परेशानियों से जल्द राहत मिल जाती है।

Source – Social Media

3. स्किन होगी हेल्दी

कोल्ड मिल्क में काफी ज्यादा इलेक्ट्रोलाइट्स होता है, इससे आपके शरीर को डिहाइड्रेशन का सामना नहीं करना पड़ता है। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग और शाइनी हो जाती है। आजकल काफी लोग स्किन में होने वाली प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है. ऐसे में रोजाना सुबह उठकर ठंडा दूध पीने की आदत डाल लें।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button