बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
Accident : बाइक चलाते-चलाते आ गई नींद की झपकी, खंती में जा गिरे मां-बेटे, गंभीर रूप से हुए घायल

नेशनल हाईवे पर ग्राम चिचंडा और हतनापुर के बीच बाइक से जा रहे बाइक चालक को अचानक झपकी लग गई। जिसके कारण बाइक हाईवे से नीचे 5 फीट गहरी खंती में जा घुसी। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम गाडरा निवासी सुनील पिता बिसन उईके 19 साल और उसकी मां अंजू बाई 55 साल बाइक पर सवार होकर ग्राम देशावाड़ी शाहपुर रिश्तेदारी में जा रहे थे। हाईवे पर गुरुवार दोपहर 2 बजे के दरमियान बाइक चालक सुनील को नींद की झपकी लग गई। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खंती में जा घुसी। दुर्घटना में मां-बेटे घायल हो गए।
सूचना पर एनएचएआई खम्बारा टोल प्लाजा एंबुलेंस से दोनों घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ला गया। सुनील और अंजूबाई के सिर में चोट होने पर इलाज कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सुनील ने बताया वह डंपर चालाक है। रात में डंपर चलाया था। नींद नहीं हुई थी, इसलिए झपकी लग गई।



