बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

श्री व्यंकटेश बालाजी मंदिर का वार्षिक उत्सव 7 मार्च से, तीन तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल के कोसमी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित श्री व्यंकटेश बालाजी मंदिर का 25 वां वार्षिक उत्सव 7 से 9 मार्च तक मनाया जा रहा है। इस 3 दिनी उत्सव में एमपी विनियर्स प्राइवेट लिमिटेड परिसर में स्थित इस मंदिर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सभी कार्यक्रम मदुराई से आए आचार्यों के मार्गदर्शन और सानिध्य में होंगे।

    एमपी विनियर्स के महाप्रबंधक अभिमन्यु श्रीवास्तव ने बताया कि वार्षिक उत्सव का शुभारंभ 7 मार्च को सुबह 9.30 से 12 बजे तक ध्वजारोहनम एवं आरती के साथ होगा। इसके बाद रात्रि 8 से 10 बजे तक आचार्य वर्णनम्, कुंभ आव्हानम्, पूजा, कुंभ एवं आरती होगी।

    8 मार्च को सुबह 8 से 12 बजे तक रक्षा बंधन, अग्नि प्रतिष्ठा, पंचशुक्त, सुदर्शन हवन एवं पूर्णाहूति होगी। दोपहर 3 से 5.30 बजे तक श्री बालाजी एवं अन्य देवी-देवताओं का अभिषेक हवन एवं पूर्णाहूति, आरती होगी। शाम 6.30 से 8 बजे तक हवन, आरती, पूर्णाहूति एवं प्रसाद वितरण होगा।

    अंतिम दिन 9 मार्च को सुबह 8 से 9.30 बजे तक श्री धनवंतरी हवन एवं नक्षत्र हवन, पूर्णाहूति होगी। सुबह 10 से 1 बजे तक श्री बालाजी सत कलशम्, अभिषेक (108 कलशम्) एवं प्रसाद वितरण होगा। दोपहर 3 से शाम 4.10 बजे तक श्री विष्णु सहस्त्रनामम्, आरती, श्री अंजनेय वड़माला अर्चना, आरती एवं ध्वजाआवरोहनम के कार्यक्रम होंगे। श्री श्रीवास्तव ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button