मध्यप्रदेश अपडेट

Tatas making iPhone : अब Tata बनाएगी iPhone, देश विदेश में होगी सेल, 1000 करोड़ में हुई डील, चीन के उड़े होश

Tatas making iPhone, Tata to make iPhones in India, Tata to make iPhones, Tata to make iPhone for India, tata iphone price, which tata company will manufacture iphone, tata iphone launch date, tata iphone price in india, tata iphone manufacturing company share price, tata electronics, tata electronics share, tata electronics share price, iPhones in India, It's Official

Tatas making iPhone : अब Tata बनाएगी iPhone, देश विदेश में होगी सेल, 1000 करोड़ में हुई डील, चीन के उड़े होश
Tatas making iPhone : अब Tata बनाएगी iPhone, देश विदेश में होगी सेल, 1000 करोड़ में हुई डील, चीन के उड़े होश

Tatas making iPhone : भारत ने तकनीक की धौंस दिखाने वाले चीन को जोरदार झटका दिया है। कोरोना के बाद से चीन की इकॉनमी वैसे ही दुर्दशाग्रस्त है। Tata ग्रुप अब भारत में आईफोन (Apple iPhone) बनाएगा। टाटा ग्रुप के साथ ताइवान की कंपनी विस्ट्रॉन (Wistron) फैक्ट्री के अधिग्रहण की डील को मंजूरी मिल गई है। दरअसल भारत को एक और बड़ी सफलता मिली है। अब भारत में आईफोन का निर्माण होगा। भारत में मेड इन इंडिया आईफोन बनने वाला है। ये काम देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक टाटा समूह पूरा करेगी। इससे चीन के लिए यह एक बड़ी हानि होगी, क्योंकि विस्ट्रॉन पहले ही चीन का आईफोन बनाने वाली कंपनी है। (Tatas making iPhone)

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (TEPL) के साथ विस्ट्रॉन इन्फोकॉम मैन्युफैक्चरिंग (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को बेचने की डील $125 मिलियन यानी करीब 1000 करोड़ रुपये में हुई है। इससे भारतीय औद्योगिक क्षेत्र को बड़ी सफलता मिलेगी।

टाटा कंपनी बनाएगी आईफोन (Tatas making iPhone)

टाटा ग्रुप के साथ विस्ट्रॉन फैक्ट्री के अधिग्रहण की डील को मंजूरी मिल गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्नोलॉजी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इसकी जानकारी देते हुए टाटा समूह को बधाई दी। इस डील के बाद टाटा ग्रुप ढाई साल के अंदर डोमेस्टिक और ग्लोबल मार्केट के लिए भारत में ऐपल आईफोन की मैन्यूफैक्चरिंग करेगा। ऐपल की सप्लायर विस्ट्रॉन की फैक्ट्री को टाटा ने खरीद लिया है। ताइवान की इस कंपनी को खरीदकर टाटा अगले ढाई सालों में आईफोन का प्रोडक्शन शुरू कर देगी। टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (TEPL) ने 125 मिलियन डॉलर यानी करीब 1000 करोड़ रुपये में विस्ट्रॉन इन्फोकॉम मैन्युफैक्चरिंग (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड को खरीदा है। दोनों के बीच पिछले एक साल से बातचीत चल रही थी।

ढाई साल में आ जाएगा टाटा का आईफोन (Tatas making iPhone)

विस्‍ट्रॉन 2008 में भारत आया था। 2017 में कंपनी ने ऐपल के लिए आईफोन (Tatas making iPhone) बनाना शुरू किए थे। इस प्‍लांट में आईफोन-14 मॉडल बनाया गया है। 10,000 से अधिक कर्मचारियों वाले इस प्‍लांट का अधिग्रहण टाटा की बड़ी सफलता है। वहीं, टाटा के अधिग्रहण के बाद विस्‍ट्रॉन पूरी तरह से भारत के बाजार से बाहर हो जाएगा। बता दें कि भारत में विस्‍ट्रॉन के अलावा फॉक्‍सकॉन और पेगाट्रॉन भी आईफोन बना रहे है। अब भारत की स्‍वदेशी कंपनी टाटा (Tatas making iPhone) भी शामिल हो गई है।

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button