देश/विदेश

Dodge Tomahawk: यह है 4 पहियों वाली दुनिया की सबसे महंगी बाइक, कीमत इतनी की आ जाए 70 फॉर्च्यूनर, रफ्तार के आगे बुलेट ट्रेन भी फेल

Dodge Tomahawk: यह है 4 पहियों वाली दुनिया की सबसे महंगी बाइक
Source: news 18

Dodge Tomahawk: हर बाइक राइडर्स का सपना होता है कि उसके पास सबसे तेज चलने वाली बाइक हो। इनकी डिमांड पूरी करने बाइक निर्माता कंपनी भी एक से बढ़कर एक स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च कर रही है। लुक और फीचर्स की वजह से ही बाइक की अलग पहचान बनती है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी बाइक दिल्ली है, जिसमें 4 पहिए हो और कीमत इतनी हो जितने में बंदा 70 टॉप मॉडल फॉर्च्यूनर खरीद लें। साथ में ऐसी स्पीड की बुलेट ट्रेन भी फेल हो जाए। जी हां, एक ऐसी बाइक है, जो पूरी दुनिया में सिर्फ 9 लोगों के पास ही है। चलिए बताते है इस सुपर बाइक के बारे में….

Dodge Tomahawk की कीमत

दुनिया की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली बाइक की कीमत 35 करोड़ रुपये है। इस बाइक का नाम Dodge Tomahawk है। आज से लगभग 17 वर्ष पहले इस बाइक को नॉन स्ट्रीट लीगल कांसेप्ट के रूप में लोगों के बीच पेश किया गया था। 2003 में नॉर्थ अमेरिका के ऑटो शो में पहली बार इस सुपर बाइक को देखा गया था। इस बाइक की डिजाइन को लेकर भी उस समय खूब चर्चाएं हुई थी।

Dodge Tomahawk: यह है 4 पहियों वाली दुनिया की सबसे महंगी बाइक

Dodge Tomahawk की रफ्तार के आगे बुलेट ट्रेन भी फेल 

Dodge Tomahawk बाइक की रफ्तार 672 kmph है। आमतौर पर हमारे देश में बाइक अधिकतम 120 की स्पीड में चलती है। वहीं अगर कार की बात करें तो इसे लोग 180 की स्पीड तक चला चुके हैं। इस बाइक में दो आगे और दो पीछे की तरफ पहिए दिए गए हैं। यही वजह है कि इस बाइक से एक्सीडेंट होने की संभावना बहुत कम है। यह मात्र 2 सेकेंड के भीतर ही 0 से 60 की स्पीड में चलने लगती है। यह बाइक कई रेसिंग कंपटीशन में भी हिस्सा ले चुकी है।

Dodge Tomahawk: यह है 4 पहियों वाली दुनिया की सबसे महंगी बाइक

Dodge Tomahawk: दुनिया की सबसे पावरफुल सुपरबाइक

Dodge Tomahawk को दुनिया की सबसे पावरफुल सुपरबाइक कहा जाता है और इसके पीछे कई कारण भी हैं। इस बाइक में 8.3 लीटर V-10 SRT VIPER इंजन लगा है, जो 500Hp की पावर और 712 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Dodge Tomahawk में 4 पहिये, दो आगे और दो पीछे हैं। आपको बता दें कि अभी तक दुनिया में इससे फास्ट बाइक नहीं बनी है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button