बैतूल अपडेट

Betul Accident News: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, जिला अस्पताल रैफर

Betul Accident News: Two bike riders injured in high speed Bolero collision, referred to district hospital

Betul Accident News: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, जिला अस्पताल रैफर▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

Betul Accident News: मुलताई नगर में भाजपा भवन के सामने नागपुर नाके पर एक तेज गति से दौड़ रही बोलेरो कार ने मोटर साइकिल सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।दोनों को मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां से दोनों को बैतूल रेफर कर दिया गया है। टक्कर मारने के बाद मौके से बोलेरो कार फरार हो गई है।

पुलिस ने बताया कि गोपाल तलाई निवासी योगेश पुत्र रघुनाथ बारस्कर (50 साल) एवं मनीराम पुत्र मनु (50 साल) निवासी परतवाड़ा मोटर साइकिल से बस स्टैंड की ओर आ रहे थे। इसी दौरान भाजपा भवन के सामने नागपुर रोड की ओर जा रही एक तेज गति की बोलेरो कार ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सहित लगभग 10 फीट दूर फिंका गए। दुर्घटना में दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत ही ऑटो एंबुलेंस के माध्यम से दोनों को सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बैतूल रेफर किया गया है। वहीं बोलेरो की तलाश की जा रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button