मनोरंजन अपडेट

Watch Pathaan Trailer : रिलीज हुआ पठान का धमाकेदार ट्रेलर, देश को बचाएंगे शाहरूख, दिखा हॉलीवुड लेवल एक्शन, फैंस बोले-इससे धांसू कुछ नहीं

Watch Pathaan Trailer : रिलीज हुआ पठान का धमाकेदार ट्रेलर, देश को बचाएंगे शाहरूख, दिखा हॉलीवुड लेवल एक्शन, फैंस बोले-इससे धांसू कुछ नहीं

Watch Pathaan Trailer : शाहरुख खान, दीपिका और जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म “पठान” का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में फुल ऑफ एक्शन के साथ शाहरुख, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण नजर आ रहे हैं। ट्रेलर देखकर तो लग रहा है कि शाहरुख नए साल में बड़ा धमाका करने वाले हैं। अब तक आपने इस तरह का एक्शन सिर्फ हॉलीवुड की फिल्मों में ही देखा होगा।

Watch Pathaan Trailer : रिलीज हुआ पठान का धमाकेदार ट्रेलर, देश को बचाएंगे शाहरूख, दिखा हॉलीवुड लेवल एक्शन, फैंस बोले-इससे धांसू कुछ नहीं

देश के लिए लड़ेगा पठान |Watch Pathaan Trailer

ट्रेलर की बात करें तो फिल्म में पठान में शाहरुख एक सोल्जर के रूप में दिखाई दे रहे है। फिल्‍म में पठान आतंकी ग्रुप से देश को बचाएंगा। जॉन अब्राहम भारत पर अटैक की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन किंग खान उनके इरादों को पूरा नहीं होने देंगे। अपने भारत को बचाने के लिए शाहरुख अपना वनवास खत्‍म कर एक्शन मोड में दिखाई देंगे। देश की रक्षा के लिए पठान को दीपिका का भी साथ मिल जाता है। ट्रेलर फुल एक्शन से भरा हुआ है। महज चंद सेकंड की शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम के बीच की जंग आपको जोश से भर देगी। फिर शाहरुख का डायलॉग “पठान तो आएगा… साथ में पटाखे भी लाएगा….” बस इसे सुनकर फैंस दिल हार गए।

इंतजार हुआ मुश्किल

यह तो तय हो गया पठान का ट्रेलर देखने के बाद शाहरुख के फैंस के लिए अब मूवी का इंतजार करना मुश्किल हो गया है। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा। हालांकि पठान को रिलीज से पहले ही विवादों का सामना करना पड़ रहा है। फिल्म के गाने बेशर्म रंग पर धार्मिक संगठनों ने नाराजगी जताई है।

यहां देखें ऑफिशियल ट्रेलर 

फैंस बोले ब्लॉकबस्टर

शाहरुख खान की पठान का धमाकेदार ट्रेलर आने के बाद शाहरुख के फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित है। वह सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और पठान को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

बेशर्म रंग पर हुआ था विवाद | Watch Pathaan Trailer

बता दें कि 25 जनवरी 2023 को पठान सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है शाहरुख के ऑपोजिट में इस फिल्म में दीपिका पादुकोण दिखाई देगी। वहीं जॉन अब्राहम भी अहम रोल में है। फिल्म के बेशर्म रंग गाने में दीपिका पादुकोण के केसरी रंग के कपड़े पहनने पर विवाद हुआ है। धार्मिक संगठनों ने केसरी रंग की बिकनी पहनने पर फिल्म को बॉय कट करने की मांग की। वहीं रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि पठान में कुछ बदलाव किए गए हैं। इन सब के बावजूद शाहरुख को उनके फैंस का बेशुमार सपोर्ट और प्यार देखने को मिल रहा है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button