सोना-चांदी रेट टुडे

Gold Rate 13 june: सोने के भाव में भारी उछाल, चांदी के भाव में भी इजाफा, देखें आज के ताजा रेट्स

Gold Rate 13 june: कुछ दिनों तक शांत रहने के बाद अब सोना भी अपना रंग दिखाने लगा है। सप्ताह के आखरी कार्यदिवस पर आज शुक्रवार को सोने के भाव में भारी उछाल आया है। कल दिन में भी सोने के भाव में थोड़ी बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन आज कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। इसी तरह चांदी के भाव में भी थोड़ा इजाफा हुआ है।

आल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन मुंबई द्वारा शुक्रवार 13 जून 2025 को जारी सोना-चांदी के भाव के अनुसार 999 शुद्धता वाले (24 कैरेट) सोने के 10 ग्राम के भाव आज सुबह 99170 रुपये के साथ शुरू हुए हैं। कल यह 97164 रुपये के साथ शुरू हुए थे और रात को 97455 रुपये पर बंद हुए थे।

23 कैरेट वाले सोने के भाव (Gold Rate 13 june)

995 शुद्धता वाले (23 कैरेट) सोने के 10 ग्राम के भाव आज सुबह 98773 रुपये के साथ शुरू हुए हैं। कल यह 96775 रुपये के साथ शुरू हुए थे और रात को 97065 रुपये पर बंद हुए थे।

22 कैरेट वाले सोने के भाव (Gold Rate 13 june)

916 शुद्धता वाले (22 कैरेट) सोने के 10 ग्राम के भाव आज सुबह 90840 रुपये से शुरू हुए हैं। कल यह 89002 रुपये पर शुरू हुए थे और रात को यह 89269 रुपये पर बंद हुए थे।

18 कैरेट वाले सोने के भाव (Gold Rate 13 june)

750 शुद्धता वाले (18 कैरेट) सोने के 10 ग्राम के भाव आज सुबह 74378 रुपये से शुरू हुए हैं। कल यह 72873 रुपये से शुरू हुए थे और रात को 73091 रुपये पर बंद हुए थे।

14 कैरेट वाले सोने के भाव (Gold Rate 13 june)

585 शुद्धता वाले (14 कैरेट) सोने के 10 ग्राम के भाव आज सुबह 58014 रुपये से शुरू हुए हैं। कल यह 56841 रुपये से शुरू हुए थे और रात को यह 57011 रुपये पर बंद हुए थे।

चांदी के यह हैं आज भाव (Gold Rate 13 june)

999 शुद्धता वाली चांदी के 1 किलोग्राम के भाव आज सुबह 106240 रुपये से शुरू हुए हैं। कल यह 105948 रुपये से शुरू हुए थे वहीं रात को यह 105498 रुपये पर बंद हुए थे।

मेकिंग चार्ज और जीएसटी अलग से (Gold Rate 13 june)

एसोसिएशन द्वारा जो भाव घोषित किए जाते हैं वे सोना-चांदी के बेस प्राइज रहते हैं। इसके बाद इसमें मेकिंग चार्ज और 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से जुड़ता है। इसलिए स्थानीय स्तर पर सोना-चांदी के भाव अलग हो सकते हैं।

मिस्ड कॉल से भी जान सकते हैं भाव (Gold Rate 13 june)

यदि आप सोना और चांदी के भाव घर बैठे पता करना चाहते हैं तो आपस ऐसा भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल भर करना है। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। जिसके जरिए आप सोना-चांदी के लेटेस्ट रेट चेक कर सकते हैं।

सोना खरीदते समय यह रखें ध्यान (Gold Rate 13 june)

सोना बेहद कीमती धातु हैं। इसलिए इसकी खरीदी करते समय कुछ बातों का ध्यान जरुर रखना चाहिए। सोना खरीदते समय यह ध्यान देना चाहिए कि उस पर ब्यूरा ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीएसआई) का हॉलमार्क जरुर हो। हर हालॅमार्क्ड सोने पर एक 6 अंकों का यूनिक (एचयूआईडी) होता है, जैसे- एजेड4524 आदि। इस अल्फान्यूमेरिक कोड से यह सुनिश्चित होता है कि सोना असली है और कितने कैरेट का है।

खरीदी के बाद बिल जरुर लें (Gold Rate 13 june)

सोना खरीदी करते समय डिजिटल पमेंट (यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) का उपयोग करें और बिल हर हाल में लें। यदि आप ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं तो पैकेजिंग और सीलिंग की स्थिति को अच्छी तरह से जांच लें।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button