बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

हादसे में घायल नगर पालिका के दिहाड़ी कर्मचारी की मौत, चौथिया के पास हुई थी बाइक दुर्घटना, पुलिस को दी सूचना

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल के मुलताई नगर निवासी और नगर पालिका के दिहाड़ी कर्मचारी की हादसे के करीब एक महीने बाद मौत हो गई। विगत 16 फरवरी को प्रभातपट्टन मार्ग पर चौथिया में उसका एक्सीडेंट हुआ था। उसके बाद से उसका इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। शनिवार सुबह करीब 4 बजे उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने मुलताई पुलिस को इसकी सूचना दी है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

    राजीव गांधी वार्ड मुलताई निवासी विनोद उर्फ अन्ना पिता लच्छू भादे (24) विगत 16 फरवरी को बाइक पर सवार होकर दोस्त सुनील माकोडे (30) निवासी ग्राम गोपालतलाई को उसके गांव छोड़ने जा रहा था।

    उसी दौरान मुलताई-प्रभातपट्टन मार्ग पर ग्राम चौथिया के हाई स्कूल के सामने दुर्घटना घटित हुई। दुर्घटना में विनोद और सुनील घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सुनील के परिजन मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों ने सुनील को वरुड (महाराष्ट्र) के अस्पताल में उपचार के लिए ले गया था।

    विनोद को एंबुलेंस से उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया। जहां विनोद का उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया। परिजन विनोद को नागपुर के अस्पताल में उपचार के लिए ले कर गए थे। विनोद नगर पालिका में दिहाड़ी कर्मचारी था।

    नागपुर में इलाज के बाद परिजन उसे बैतूल के एक निजी अस्पताल ले गए थे। वहां 4 दिन भर्ती रखने के बाद उसे घर ले गए थे। आज सुबह उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। मुलताई पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम किया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button