बड़ी खबरें

MPPSC Recruitment 2023 : मप्र में उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, 1600 पदों पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया

MPPSC Recruitment 2023: Important news for candidates in MP, recruitment for 1600 posts, know the application process

MPPSC Recruitment 2023 : मप्र में उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, 1600 पदों पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया

MPPSC Recruitment 2023 : मध्यप्रदेश संघ लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। मध्यप्रदेश में MPPSC ने 16 सौ से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू हो चुकी है। वहीं इसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई है। भर्ती के लिए अधिसूचना 30 दिसंबर को ही जारी कर दी गई थी। ऐसे उम्मीदवार जो असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा के लिए इच्छुक है। MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

1600 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती (MPPSC Recruitment 2023)

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर के 1669 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। इसके लिए प्रक्रिया 15 फरवरी से शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के जरिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पॉलिटिकल साइंस, इतिहास, भूगोल, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, भौतिक विज्ञान की विभिन्न विषयों के लिए भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

इतना लगेगा आवेदन शुल्क (MPPSC Recruitment 2023)

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 निर्धारित किए गए हैं जबकि ओबीसी, पीडब्लूबीडी, एससी, एसटी सहित नॉन क्रीमी लेयर के लिए आवेदन शुल्क 250 निर्धारित किए गए हैं।

इतनी होनी चाहिए आयु

इन पदों पर भर्ती की आयु सीमा 1 जनवरी 2023 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट की घोषणा की गई है।

जानें शैक्षणिक योग्यता

शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार को मास्टर्स के साथ यूजीसी नेट की परीक्षा पास करना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता के संबंध में डिटेल में जानकारी नोटिफिकेशन के माध्यम से देखे जा सकते हैं।

इतनी मिलेगी सैलेरी

असिस्टेंट प्रोफेसर की बेसिक सैलेरी पे स्केल लेवल 10 के साथ ₹57700 निर्धारित की गई है। इसके अलावा उन्हें कई भत्ते का भी लाभ दिया जाएगा।

ऐसी है चयन प्रक्रिया

1600 से अधिक पदों पर होने वाली भर्ती के लिए परीक्षा ओएमआर शीट पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। वही इंटरव्यू में सफल होने वाले उम्मीदवारों का चयन कर चयन सूची जारी की जाएगी।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button