Ladli Behna Yojana MP : इंतजार खत्म… आज डलेंगे सवा करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपए
Ladli Behna Yojana MP, Ladli Behna Yojana 2023 ,Ladli Behna Yojana, ladli behna yojana list, mukhyamantri ladli behna yojana, cm ladli behna mp gov in lly mp login, ladli behna yojana certificate download, MP Ladli Bahna Yojana 2023 ,लाड़ली लक्ष्मी योजना नाम लिस्ट, लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन, मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना फॉर्म pdf download,

Ladli Behna Yojana MP: एक बार फिर मध्यप्रदेश देश में अपनी एक अलग पहचान लेकर उभरने वाला है। जून माह की 10 तारीख को प्रदेश के इतिहास में एक और नया अध्याय जुड़ेगा, जो स्वर्ण अक्षरों से लिखा जायेगा। इस दिन प्रदेश की गरीब एवं मध्यम वर्ग की सवा करोड़ बहनों के जीवन में उजास लाने के लिये मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से एक-एक हजार रूपये उनके बैंक खातों में अंतरित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर मुख्यालय से शाम 6 बजे राज्य स्तरीय समारोह में बहनों से संवाद कर सिंगल क्लिक से राशि अंतरित करेंगे।
अपने आप में देश की अनूठी इस योजना के प्रति बहनों में जो उत्साह देखने को मिला है, उसी का परिणाम है कि 5 मार्च 2023 को मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा योजना की घोषणा के सिर्फ 35 दिन में एक करोड़ 25 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। इन सभी आवेदनों का परीक्षण कर पात्र आवेदक बहनों के खातों का केवायसी का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया गया। परिणाम स्वरूप एक जून से पात्र बहनों को स्वीकृति-पत्रों का वितरण भी अभियान चला कर किया गया।
अब प्रदेश की इन एक करोड़ पच्चीस लाख बहनों को इंतजार है 10 जून की शाम 6 बजे का, जब मुख्यमंत्री श्री चौहान सभी पात्र बहनों के बैंक खाते में एक-एक हजार रूपये की राशि अंतरित करेंगे। इस दिन और समय को यादगार बनाने के लिये सभी जिलों में अनेक गतिविधियों के साथ उत्सव का माहौल रहेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान के दिल से निकली “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” सवा करोड़ बहनों की जिन्दगी को आसान बनाने और खुशियों से भरने में अहम भूमिका अदा करेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान कहते है कि प्रदेश की मेरी बहनों के लिये खुशहाली का नया दौर प्रांरभ हो रहा है, आइये उत्सव के साथ खुशियाँ मनाये।
बहनों के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, मध्यप्रदेश की एक करोड़ 25 लाख बहनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाली महत्वपूर्ण योजना के रूप में उभरी है। यह योजना शोधार्थियों के लिए भी विषय बनेगी। योजना का इंपेक्ट असिस्मेंट करवाया जाएगा। योजना के प्रभाव अध्ययन और अनुसंधान की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कहा कि योजना प्रशासनिक दक्षता और समस्त अमले के परिश्रम का उदाहरण है। अधिकारी, कर्मचारियों के प्रयास सराहनीय हैं। प्रदेश की सवा करोड़ महिलाओं को प्रतिमाह लाभान्वित करने की यह पहल अन्य राज्यों के लिए भी एक दृष्टांत है। योजना की घोषणा, औपचारिक शुभारंभ, योजना के लिए पात्र बहनों को विभिन्न माध्यमों से जानकारियाँ देने से लेकर टीम मध्यप्रदेश के प्रयासों से प्रेरक वातावरण का निर्माण और राशि अंतरण तक की समस्त गतिविधियों का दस्तावेजीकरण भी किया जाए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के संबंध में मैदानी अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। इस मौके पर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव महिला एवं बाल विकास श्रीमती दीपाली रस्तोगी और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कमिश्नर्स के अलावा इन्दौर, बड़वानी, विदिशा, शहडोल, उमरिया, भिण्ड, छतरपुर, सीहोर, सीधी, छिंदवाड़ा, रीवा और मुरैना कलेक्टर्स से भी योजना में राशि अंतरण कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की। राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्य भी बैठक से वर्चुअली जुड़े।
जबलपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को दिया अंतिम रूप (Ladli Behna Yojana MP)
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 10 जून को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के राशि अंतरण के जबलपुर में हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड पर 10 जून को शाम 6 बजे मुख्यमंत्री श्री चौहान बहनों के खाते में राशि डालेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में इस कार्यक्रम का प्रसारण होगा। ग्राम और वार्ड स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की जानकारी प्राप्त कर निर्देश दिए गए। कलेक्टर्स ने जानकारी दी कि सभी स्थानों पर उत्साह का माहौल है। योजना के स्वीकृति-पत्रों का वितरण का कार्य व्यवस्थित रूप से हुआ है। आठ जून को लाड़ली बहना ग्राम सभाओं में बड़ी संख्या में बहनों ने भागीदारी की। मुख्यमंत्री श्री चौहान के संदेश का वाचन किया गया। दस जून के कार्यक्रम में ढोल, आतिशबाजी, घरों में दीपक जलाने और मिष्ठान वितरण से उमंग और आनंद का प्रदर्शन किया जाएगा।



