मध्यप्रदेश अपडेट

MP Rain Alert Today : एमपी के कई जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट

MP Rain Alert Today : मध्यप्रदेश में मौसम अभी भी पूरी तरह से खुल नहीं पाया है। यही कारण है कि मानसूनी सीजन की तरह कई जिलों में अभी भी लगातार बारिश हो रही है या फिर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी ऐसा ही मौसम कई जिलों में रहने की संभावना जताई है।

MP Rain Alert Today : एमपी के कई जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट

MP Rain Alert Today : मध्यप्रदेश में मौसम अभी भी पूरी तरह से खुल नहीं पाया है। यही कारण है कि मानसूनी सीजन की तरह कई जिलों में अभी भी लगातार बारिश हो रही है या फिर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी ऐसा ही मौसम कई जिलों में रहने की संभावना जताई है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा 22 अक्टूबर 2024 को जारी बुलेटिन के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, रतलाम, मंदसौर, नीमच और श्योपुर कलां जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होगी या फिर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

आधा दर्जन जिलों के लिए चेतावनी

इसके अलावा आधा दर्जन जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, मंदसौर और नीमच जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं चलेंगी और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

चक्रवाती हवाओं का बना है क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल पूर्वी राजस्थान और उससे सटे उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। राज्य में नम दक्षिण-पश्चिमी हवाएँ चल रही हैं।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button