मोहन सरकार इन महिलाओं को देंगी 100 रूपये प्रतिदिन, जाने सरकार की इस योजना के बारे में
मोहन सरकार इन महिलाओं को देंगी 100 रूपये प्रतिदिन, जाने सरकार की इस योजना के बारे में। मध्यप्रदेश सरकार महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना के बाद एक नई योजना शुरू कर रही है। यह योजना गर्भवती महिलाओं के लिए सरकार ने शुरू की है। इस योजना के तहत महिलाओं को हरदिन 100 रूपये दिये जाएंगे। सरकार का यह लक्ष्य है कि इस योजना का लाभ आदिवासी महिलाओं तक पहुंचे। आज भी कई आदिवासी महिलायें प्रसव के लिए अस्पताल नहीं जाती है। तो चलिए जानते है इस योजना के बारे में
इस योजना की शुरुआत
सरकार ने अभी इस योजना की शुरुआत तीन जिलों से की है। जिसमें झाबुआ, अलीराजपुर और बड़वानी जिले से इस योजना की शुरुआत की है। सरकार महिलाओं को निःशुल्क बर्थ वेटिंग होम के साथ 100 रूपये भी प्रतिदिन देंगी। अगर सरकार की यह योजना सफल होती है तो धीरे धीरे इसको सभी जिलों में लागू किया जायेंगा।
इस योजना का उद्देश्य
मध्य प्रदेश में मातृ मृत्यु दर 173 प्रति लाख है, जो राष्ट्रीय औसत 97 से लगभग दोगुनी है। राज्य में मातृ मृत्यु दर के मामले में सबसे खराब स्थिति आदिवासी क्षेत्रों में है। मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए राज्य के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रसूता प्रतीक्षालय बनाए जाएंगे, ताकि गर्भवती महिलाएं प्रसव से कुछ दिन पहले यहां पहुंच सकें।
खास खबरे
- Betul Mandi Bhav 01 July: बैतूल मंडी 01 जुलाई 2026: सोयाबीन 6900 और सरसों 7180 रुपये तक बिकी, देखें पूरी भाव सूची
- Betul Murder Case: जादू-टोने के शक ने ली बुजुर्ग की जान, पुलिस ने तांत्रिक समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
- MP Employee Promotion: मप्र में 4 लाख सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, फिर शुरू होगी प्रमोशन प्रक्रिया, सरकार ने जारी किए निर्देश
- MP Monsoon Alert: मध्य प्रदेश में मौसम का रेड अलर्ट, कई जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने और बाढ़ का खतरा
- Betul Mandi Bhav 30 June: बैतूल मंडी भाव: गेहूं, सोयाबीन और सरसों के दाम रहे मजबूत, जानिए सभी फसलों के ताजा रेट



