IRS Success Story: पति ने छोड़ा साथ, फिर पिता ने बढ़ाया हौसला, साधारण से परिवार की Komal Ganatra ऐसे बनीं IRS
IRS Success Story, Komal Ganatra IAS, Komal Ganatra Ias Story, Komal Ganatra Husband Mohit Sharma, Komal Ganatra Current Posting, Komal Ganatra Ias Instagram, IAS Komal Ganatra Success Story,

IRS Success Story: सिविल सेवा परीक्षा को पास करने वाले हर शख्स की अपनी सफलता की एक अनोखी कहानी होती है, जो UPSC पास करने वाले छात्रों के लिए काफी प्रेरणादायक होती है। लेकिन हर सफलता के पीछे कुछ चीजें जो होती है और वो है मेहनत और आत्मविश्वास। सफलता कभी अमीरी-गरीबी नहीं देखती है वो तो बस मेहनत और धैर्य देखती है। ऐसे ही एक लड़की की कहानी बताने जा रहे हैं, जो देश के हर युवा के लिए शक्ति, मेहनत और धैर्य का प्रतीक बन गई है। आइए जानते है IRS अफसर कोमल गनात्रा (IRS Success Story) की सफलता की कहानी के बारे में, जो हर युवा के लिए प्रेरणादायक है।
कोमल गनात्रा का सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा। एक असफल विवाहित जीवन और समाज के तानों को नज़र अंदाज़ कर कोमल ने अपने आप को सशक्त करने का फैसला लिया और 2012 में चौथे प्रयास में IRS अफसर बनी। उनकी कहानी हर महिला के लिए एक प्रेरणा है और प्रत्येक महिला को जीवन में अपनी खुद की पहचान बनाने के लिए प्रेरित करती है।

गुजरात की रहने वाली हैं कोमल (IRS Success Story)
गुजरात की रहने वाली आईएएस कोमल गनात्रा अपने माता-पिता और 2 छोटे भाइयों के साथ रहती थीं। कोमल के पिता टीचर हैं और उनकी मां एक हाउस वाइफ हैं। तभी उनके पिता ने हमेशा उन्हें जीवन में कुछ करने के लिए प्रोत्साहित किया और चाहते थे कि कोमल एक आईएएस अधिकारी बने। कोमल को अपने घर में बेटों से कम मान नहीं मिलता था। भाई की तरह ही उन्हें भी माता-पिता से उतना ही लाड़-प्यार और महत्व का एहसास होता था। बता दे कि कोमल बचपन से ही पढ़ाई में काफी होनहार थी।
दरअसल, ये बातें इसलिये महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि बच्चों की परवरिश से यह अंदाजा लगाया जाता है कि वह जीवन में कहा तक जाएंगे। जब घर में बच्चा भेद-भाव देखता है तो समाज के लिये उसका नजरिया भी वैसा ही बन जाता है।

26 साल की उम्र में हुई शादी (IRS Success Story)
आईएएस कोमल गनात्रा ने 26 साल की उम्र में 2008 में न्यूजीलैंड के एक एनआरआई से शादी की, और उस समय, वह स्टेट पीसीएस के साथ यूएसपीसी की तैयारी कर रही थी, और सौभाग्य से गुजरात पीसीएस मेन्स पास कर लिया, हालांकि, उनके पति नहीं चाहते थे कि कोमल गुजरात सिविल सेवा के इंटरव्यू के लिए उपस्थित हों। शादी के ठीक 15 दिन बाद, आईएएस कोमल गनात्रा के पति वापस न्यूजीलैंड लौट गए, और वहां से कभी वापस कोमल के पास नहीं गए।

शादी में मिले धोखे ने बदल दिया जीवन (IRS Success Story)
शादी टूटने के बाद कोमल के पिता ने उनको पढ़ाई की राह दिखाई। उन्होंने कहा “यू आर स्पेशल, यू आर इंपॉर्टेंट, जिंदगी में बहुत आगे जाना है। आप जिंदगी में सबकुछ कर सकते हो। और कोमल ने वो सब कर दिखाया जो वो चाहती थीं। कोमल कहती हैं कि ग्रोथ करने के लिए आपको अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना होता है। कोमल गणात्रा ने अपनी पढ़ाई 3 भाषाओं में पूरी की है। कोमल ने अपने पिता द्वारा सिखाई गई बातों का पालन किया, और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में बैठने का फैसला किया।

कोमल गनात्रा की रैंक (IRS Success Story)
कोमल गनात्रा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए अपने पैतृक घर से 40 किमी दूर एक गांव में रहने का फैसला किया। वह वहां एक प्राइमरी टीचर के रूप में काम करती थी। जबकि, अपने ऑप्शनल सब्जेक्ट की कोचिंग लेने के लिए, कोमल अहमदाबाद में 150 किमी की यात्रा करती थी, क्योंकि वह जिस गांव में रहती थी, उसमें बुनियादी इंटरनेट सुविधाओं का भी अभाव था। चार अटेंप्ट और कठिन यात्रा के बाद आखिरकार कोमल ने 2012 में UPSC क्लियर एग्जाम क्लीयर किया। इस एग्जाम में उन्हें 591 रैंक आई थी।
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




