बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेटमहिला जगत/बाल जगत

Sapre sangrahalay : सप्रे संग्रहालय के स्थापना दिवस पर महेश गुप्ता सृृजन सम्मान से सम्मानित हुईं सारिका

• उत्तम मालवीय, बैतूल
माधवराव सप्रे समाचार पत्र संग्रहालय भोपाल के 39 वें स्थापना दिवस समारोह में बहुप्रशंसित विज्ञान प्रसारक सारिका घारू को सम्मानित किया गया। उन्हें महेश गुप्ता सृजन सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में गुजरात साहित्य अकादमी के अध्यक्ष पद्मश्री विष्णु पण्ड्या को सप्रे संग्रहालय का राष्ट्रीय माधवराव सप्रे सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर संग्रहालय के संस्थापक निदेशक विजयदत्त श्रीधर के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध बाल साहित्यकार मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने की। स्थापना दिवस का केंद्रीय विषय गुजराती पत्रकारिता की द्विशताब्दी था।

यह भी पढ़ें… celestial world : सारिका ने बताया खगोलीय पिंड भी मनाते नजर आएंगे नववर्ष 2079 का जश्न, ‘मेरा आसमान कैलेंडर’ जारी

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विशेष सहायक एवं उप आयुक्त भूपेश गुप्ता, राकेश पालीवाल एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस समारोह में भारतीय पत्रकारिता की चुनौतियां एवं संभावनायें विषय पर व्याख्यान का भी आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें… सारिका की सलाह- विवाह पूर्व जन्म कुंडली मिलाने से ज्यादा जरूरी है सिकल सेल कुंडली का मिलान, यह होंगे इससे भविष्य में लाभ : गीतों से करेंगी जागरूक

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button