बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट
मकान में लगी आग: जेवर, पैसे, राशन और कपड़े सब जल कर हुए खाक
दामजीपुरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिटवी के ग्राम डुलिया में गुरुवार शाम 7 बजे के आसपास लालजी पिता बाबूलाल का मकान जलकर खाक हो गया। मकान में लगभग अस्सी हजार नकद, चांदी के जेवर, राशन और कपड़े सब जलकर खाक हो गए।
लालजी ने बताया कि उनका प्रधानमंत्री आवास बन रहा है। प्रधानमंत्री आवास के लिए वह लोग ईट बनाने नदी में गए हुए थे। आग कैसे लगी, क्या हुआ, इसकी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

वर्तमान में अभी परिवार के पास में पहने हुए कपड़े के अलावा ना तो कपड़े हैं ना ही खाने के लिए राशन है और ना ही कोई नगदी पैसे हैं। मौके पर पंचायत सचिव पहुंच चुके हैं एवं पंचनामा बनाया गया है।
समाजसेवी लवकेश मोरसे ने घटना स्थल पहुंचकर लालजी की मदद के लिए सेल्समैन नंदकिशोर उपराले से बात करके तुरंत राशन की व्यवस्था करवाई एवं क्षेत्रीय लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार से लालजी की मदद करें।

उन्हें राशन देकर कुछ नगदी देकर कपड़े देकर मदद करें क्योंकि अभी वर्तमान परिवार क रो-रो कर बुरा हाल है और वह लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं।



