मध्यप्रदेश अपडेट

MP Board Exam 2026 Time Table: एमपी बोर्ड ने जारी किया 2026 की 10वीं-12वीं परीक्षाओं का टाइम टेबल, देखें पूरा शेड्यूल

MP Board Exam 2026 Time Table: भोपाल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2026 में होने वाली हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। तय शेड्यूल के मुताबिक, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 फरवरी से 3 मार्च तक और कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च तक होंगी। इस बार दोनों ही कक्षाओं की शुरुआत हिंदी विषय के प्रश्नपत्र से होगी।

लिखित परीक्षाओं का समय सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थियों को सुबह 8:00 बजे तक केंद्र पर पहुंचना जरूरी होगा। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले यानी 8:45 बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। उत्तरपुस्तिका का वितरण परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले और प्रश्नपत्र का वितरण 5 मिनट पहले किया जाएगा। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 10 फरवरी से 10 मार्च के बीच आयोजित की जाएंगी।


हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा कार्यक्रम (MP Board Exam 2026 Time Table)

  • 11 फरवरी – हिंदी
  • 13 फरवरी – उर्दू
  • 14 फरवरी – नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के सभी विषय एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • 17 फरवरी – अंग्रेजी
  • 19 फरवरी – संस्कृत
  • 20 फरवरी – मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, अन्य भाषाएं
  • 24 फरवरी – गणित
  • 27 फरवरी – विज्ञान
  • 2 मार्च – सामाजिक विज्ञान

हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा कार्यक्रम (MP Board Exam 2026 Time Table)

  • 7 फरवरी – हिंदी
  • 9 फरवरी – उर्दू, मराठी
  • 13 फरवरी – भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हसबेंड्री, मिल्क ट्रेड, पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिशरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास
  • 14 फरवरी – बायोटेक्नोलॉजी, गायन-वादन, तबला-पखावज
  • 16 फरवरी – संस्कृत
  • 17 फरवरी – ड्राइंग एंड डिजाइन
  • 18 फरवरी – रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, विज्ञान एवं गणित के कृषि उपयोग, ड्राइंग एंड पेंटिंग, गृह प्रबंधन, पोषण एवं वस्त्र विज्ञान
  • 19 फरवरी – मनोविज्ञान
  • 20 फरवरी – नेशनल स्किल क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क के सभी विषय, शारीरिक शिक्षा
  • 21 फरवरी – कृषि, होम साइंस (कला समूह), एकाउंटेंसी
  • 23 फरवरी – बायोलॉजी
  • 25 फरवरी – गणित
  • 26 फरवरी – राजनीति शास्त्र
  • 27 फरवरी – इंफॉरमैटिक प्रैक्टिसेस
  • 2 मार्च – समाज शास्त्र
  • 3 मार्च – भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य (MP Board Exam 2026 Time Table)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button