पूर्व मंत्री पांसे ने किया कुछ ऐसा कि मुस्कुरा उठे उदास विद्यार्थी
◾ विजय सावरकर, मुलताई
वीएनएस कॉलेज मुलताई के सैकड़ों छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को लेकर चिंतित है। क्योंकि कॉलेज की मान्यता संबंधी दिक्कतें आने के बाद उनका भविष्य दांव पर लग गया है। इसको लेकर सभी छात्र-छात्राएं पूर्व मंत्री (Former ministerh) और क्षेत्रीय विधायक सुखदेव (Sukhdev Panse) पांसे के पास पहुंचे। उन्होंने अपने भविष्य को सुरक्षित करने को लेकर गुहार लगाई।
देखें वीडियो… ये देश है वीर जवानों का… पर जमकर झूमे पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे
छात्र-छात्राओं ने उन्हें बताया कि हमारी क्लास नहीं लग रही है। हमें पढ़ाई से वंचित होना पड़ रहा है। इसके साथ ही अन्य कई समस्याएं भी हैं। इस तत्काल ही विधायक श्री पांसे ने बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के कुलपति (Vice Chancellor) एमके श्रीवास्तव से फोन पर चर्चा की और स्पष्ट शब्दों में कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्या मेरी समस्या है।
सेल्फ फाइनेंस विद्वानों को भी वेतन दें सरकार: निलय डागा
किसी भी छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो। इनकी वैकल्पिक व्यवस्था करवा कर शासकीय महाविद्यालय या अन्य महाविद्यालय में इनका अध्यापन कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाएं। ताकि इन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। इस पर कुलपति श्री श्रीवास्तव ने फोन पर विधायक श्री पांसे को आश्वस्त किया कि वे जल्द ही समस्या का हल करवाते हैं। इस पर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर जो उदासी छाई हुई थी, उसकी जगह मुस्कुराहट वापस आ गई।
बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, कम्पनियों में पा सकेंगे नौकरी



