Pashupatinath Lok Mandsaur: महाकाल लोक की तर्ज पर पशुपतिनाथ लोक का शुभारंभ, आस्था और पर्यटन का नया केंद्र बना एमपी
Pashupatinath Lok Mandsaur: मध्य प्रदेश में मंदसौर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को एक नया आयाम मिला है। शिवभक्ति और आस्था के प्रमुख केंद्र भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में विकसित पशुपतिनाथ लोक अब श्रद्धालुओं के लिए और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित और आकर्षक रूप में सामने आया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को इस लोक का लोकार्पण कर प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को मजबूती देने का संदेश दिया।
प्रथम चरण पर खर्च हुए 25 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मंदसौर पहुंचकर भगवान श्री पशुपतिनाथ लोक (Pashupatinath Lok Mandsaur) का विधिवत लोकार्पण किया। इस लोक का प्रथम चरण लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। लोकार्पण से पहले मुख्यमंत्री ने पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान शिव से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में लगी उस चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें मंदिर की पुरानी स्थिति और वर्तमान स्वरूप को दर्शाया गया है।
ई-कार्ट में बैठकर पशुपतिनाथ लोक का भ्रमण
मुख्यमंत्री ने पालकी में विराजित रजत प्रतिमा के रूप में भगवान पशुपतिनाथ की पूजा की। इसके बाद वे ई-कार्ट में बैठकर पूरे पशुपतिनाथ लोक (Pashupatinath Lok Mandsaur) का भ्रमण करते नजर आए। भ्रमण के दौरान उन्होंने परिसर की भव्यता, निर्माण गुणवत्ता और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। मुख्यमंत्री ने यहां स्थापित 22 फीट ऊंचे त्रिनेत्र रुद्राकनी का अनावरण भी किया, जिसके मध्य में लगा विशाल रुद्राक्ष भगवान शिव के त्रिनेत्र स्वरूप का प्रतीक माना जा रहा है।
- यह भी पढ़ें : WhatsApp Parental Control Feature: बच्चों की सुरक्षा पर WhatsApp का बड़ा कदम, पैरेंटल कंट्रोल फीचर लाने की तैयारी
प्रकृति और आध्यात्मिकता का अनुभव एक साथ
एम्फी थिएटर परिसर में बनी यज्ञशाला में मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ में पूर्णाहुति दी। शिवना नदी के तट पर स्थित पशुपतिनाथ लोक (Pashupatinath Lok Mandsaur) को इस तरह विकसित किया गया है कि श्रद्धालु प्रकृति और आध्यात्मिकता दोनों का अनुभव एक साथ कर सकें। परिसर में चार प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सहज बनी रहे।
- यह भी पढ़ें : Betul Road Accident: बैतूल में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
पशुपतिनाथ लोक में देखने लायक जगहें
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओपन एयर थिएटर, प्रतीक्षालय और प्राथमिक चिकित्सा कक्ष की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में शिव से जुड़ी कथाओं को दर्शाती म्यूरल वॉल और पशुपतिनाथ महादेव के इतिहास पर आधारित चित्र आध्यात्मिक वातावरण को और गहरा बनाते हैं। इसके अलावा सत्संग भवन, उद्यान, शिव स्तंभ, सेल्फी प्वाइंट और सुव्यवस्थित पाथवे के जरिए पूरे क्षेत्र को तीर्थनगरी का स्वरूप दिया गया है।
- यह भी पढ़ें : Atal Pension Yojana Extended: अटल पेंशन योजना 2030-31 तक बढ़ी, 42 रुपये महीने में मिलेगी 5 हजार तक पेंशन
लोकार्पण समारोह में यह रहे उपस्थित
लोकार्पण समारोह में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, विधायक विपिन जैन, हरदीप सिंह डंग, चंदर सिंह सिसोदिया सहित प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com




