बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Shravan Shukla Teej : अवनी विहार कॉलोनी बडोरा के रहवासियों ने रोपे पौधे, कॉलोनी को हरी भरी बनाने का लिया संकल्प

• उत्तम मालवीय, बैतूल
श्रावण शुक्ल तीज के अवसर पर अवनी विहार कॉलोनी बडोरा के निवासियों ने अनूठी पहल की। कॉलोनी में स्थित पार्क में अलग-अलग प्रकार के सदाबहार, फलदार, छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इसके साथ ही उपस्थित सभी लोगों ने समग्र स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई और विशेषकर पॉलिथीन को संग्रह करके उसे अलग किया।

यह भी पढ़ें… बैतूल की सलोनी बनीं एमबीबीएस डॉक्टर, वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश गर्ग की है बिटिया, कहा- सिद्धांतों के अनुरूप करेंगी समाज की सेवा

कॉलोनी वासियों ने प्रति वर्ष अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर श्री जावलकर, धनराज बारपेटे, सुनील हजारे, संतोष मालवीय, राजू आठनेरे, शांतिलाल पचौरिया, कमलेश माकोड़े, गौतम मानेकर, चवल सिंह उइके, देवेंद्र पाटिल के साथ-साथ अवनी विहार कॉलोनी की महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

यह भी पढ़ें… नागचंद्रेश्वर मंदिर उज्जैन : साल में एक बार नागपंचमी पर सिर्फ 24 घंटे के लिए खुलता है यह मंदिर, यहां दर्शन से मिलती है सभी सर्प दोषों से मुक्ति

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button