बड़ी खबरें

Live Accident : निजी स्कूल की बस से बाइक सवार टकराया, महिला गंभीर

Live Accident : निजी स्कूल की बस से बाइक सवार टकराया, महिला गंभीर

▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Live Accident : खेड़ी-परतवाड़ा मार्ग पर सोमवार शाम 4 बजे लिटिल फ्लावर स्कूल की बस से एक बाइक सवार टकरा गया। इस हादसे में बाइक सवार की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे (Live Accident) में कैद हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बस स्टैंड से एक किलोमीटर दूर परतवाड़ा मार्ग पर कुछ छात्राओं को उतारकर बस वापस हो रही थी। उसी दौरान ढाबा चिचढाना निवासी अर्जुन सेलुकर जो कि भैसदेही की ओर जा रहा था, बस की चपेट में आ गया।

हादसे में उसकी पत्नी निशा को गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद लिटिल फ्लावर स्कूल की बस में ही उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। महिला और उसके पति अर्जुन दोनों को ही गंभीर चोट लगी है।

यहां देखें घटना का वीडियो

 

 

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button