यूथ अपडेट

CBSE Board Exams 2023: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कल से हो रही शुरू, एक्‍जाम सेंटर जाने से पहले स्‍टूडेंट्स कर लें ये काम, वरना हो जाएंगे बाहर!

CBSE Board Exams 2023: CBSE Board Exams are starting from tomorrow, students should do this work before going to the exam center, otherwise they will be thrown out!

CBSE Board Exams 2023: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कल से हो रही शुरू, एक्‍जाम सेंटर जाने से पहले स्‍टूडेंट्स कर लें ये काम, वरना हो जाएंगे बाहर!
Source – Social Media

CBSE Board Exams 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं, और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा कल यानी 15 फरवरी से शुरू हो रही है। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा (CBSE Board 10th Exams) 15 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च 2023 तक चलेगी। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा (CBSE Board 12th Exams) 15 फरवरी से शुरू होकर 5 अप्रैल 2023 तक चलेगी। परीक्षा के लिए छात्रों का एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है। कोरोना के बाद से पहली बार केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अपने पुराने पैटर्न पर परीक्षा (CBSE Board Exams) आयोजित कर रहा है। कल जल्‍दबाजी में आप कहीं कुछ तैयारी भूल ना जाए, इसलिए आज ही अपनी तैयारी पूरी कर लें।

परीक्षा से जुड़ी कुछ खास बातें हम आपके साथ शेयर कर रहे है, जिसे आपको ध्‍यान से पढ़ना चाहिए…

1- छात्र सबसे पहले एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर के बारे में ठीक से पता कर लें। ऐसा करने से परीक्षा के दिन आपको सेंटर तक पहुंचने में समस्या नहीं होगा।

2- एडमिट कार्ड को ध्यान से अपने बैग में रख लें क्योंकि अगर आपके पास एडिट कार्ड नहीं होगा तो आपको एग्जाम सेंटर में बैठने का अवसर नहीं दिया जाएगा।

3- परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र इस बात का बेहद खास ध्यान रखें कि परीक्षा का समय 10:30 है ऐसे में छात्रों को करीब 1 घंटे पहले सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा। लेट होने की स्थिति में छात्रों को परीक्षा सेंटर में जाने की इजाजत नहीं मिलेगी।

4- इस बात का भी पूरा ख्याल रखें कि परीक्षा के दिन छात्र अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में ही आएं।

5- छात्र कोरोना के नियमों का भी पूरा ख्याल रखें और मास्क पहनकर ही एग्जाम सेंटर के अंदर जाएं।

6- आपको बता दें कि छात्रों को एग्जाम हॉल के अंदर भी कई गाइडलाइन का पालन करना होगा। छात्रों को प्रश्न-पत्र पढ़ने के लिए भी 15 मिनट का समय दिया जाएगा।

7- एग्जाम पूरा होने पर भी बिना टीचर के निर्देश के एग्जाम हॉल से बाहर न जाएं और आंसर शीट को जरूर रिवाइज कर लें।

8- इस बात का भी ध्यान रखें कि आप सभी जरूरी फॉर्मेलिटी को पूरा करें।

इस ये लेकर न जाएं (CBSE Board Exams 2023)

बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्च वॉच, डिजिटल कलाई घड़ी, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट आदि लेकर न जाएं। परीक्षा केंद्र पर छात्र पानी की बोतल, क्लिप बोर्ड, सेंनिटाइजर और मास्क ले जा सकते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button