आरटीई के तहत द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू, नए आवेदन का नहीं होगा विकल्प, केवल स्कूल चॉइस अपडेट होगी

बैतूल। नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों को सत्र 2022-23 की द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया संबंधी समय सारणी राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी कर दी गई है। इसके तहत आवेदकों द्वारा द्वितीय चरण हेतु स्कूलों की चॉइस अपडेट 27 जुलाई से 31 जुलाई 2022 के मध्य की जावेगी।
ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से स्कूल का आवंटन 2 अगस्त 2022 को किया जाएगा। आवंटन पश्चात आवंटित स्कूल में प्रवेश हेतु उपस्थित होकर मोबाइल ऐप के माध्यम से एडमिशन रिपोर्टिंग 3 से 6 अगस्त 22 के मध्य की जावेगी।
इस चरण में आवेदकों को नवीन आवेदन दर्ज करने का विकल्प नहीं रहेगा। जो आवेदक ऑनलाइन आवेदन पूर्व में कर चुके हैं व सत्यापन केंद्र पर जाकर मूल दस्तावेजों से सत्यापन कराया था एवं सत्यापन में पात्र हुए थे, केवल वे आवेदक स्कूल की चॉइस को अपडेट करने हेतु पात्र होंगे।
यह भी पढ़ें… Suspension : चार शिक्षकों पर गिरी निलंबन की गाज, पंचायत निर्वाचन कार्य और पढ़ाई में लापरवाही पर हुई कार्रवाई
द्वितीय चरण में आवेदकों का केवल स्कूल की चॉइस अपडेट करने का विकल्प प्रदान किया गया है। सत्यापन उपरांत पात्र पाए गए आवेदक जिन्हें प्रथम चरण में कोई स्कूल आवंटित नहीं हुआ है अथवा ऐसे आवेदक जिन्हें प्रथम चरण में स्कूल आवंटन हुआ है किंतु उनके द्वारा आवंटित स्कूल में प्रवेश नहीं लिया है, वे द्वितीय चरण में सम्मिलित होने हेतु स्कूल की चॉइस अपडेट कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें… Satpura Leopard Gecko : यह खूबसूरत छिपकली होती है बेहद खतरनाक, सांप की तरह फुफकारती है और रात में करती है शिकार
द्वितीय चरण में यदि कोई आवेदक स्कूल की चॉइस अपडेट नहीं करता है तो सीट रिक्त होने की स्थिति में इसी आवेदन को द्वितीय चरण हेतु सम्मिलित किया जाएगा। कोविड-19 के कारण अथवा किसी अन्य परिस्थिति के कारण यदि बंद अशासकीय स्कूल में प्रवेश हो गया है अथवा किसी अल्पसंख्यक स्कूल में प्रथम चरण में आवंटन हो गया है एवं उनका इस स्कूल में उनका प्रवेश नहीं हो सका है तो छात्र हित को देखते हुए ऐसे आवेदकों को भी द्वितीय चरण में अन्य स्कूल की चॉइस अपडेट करने का विकल्प प्रदान किया गया है।
सभी पात्र बच्चों के पालकों से विभाग ने आग्रह किया है कि वे समय सारणी का विशेष ध्यान रखते हुए प्रवेश एवं एडमिशन रिपोर्टिंग की कार्रवाई सुनिश्चित करें।
यह भी पढ़ें… citizenship order : पद से हटने के बाद किस नंबर के नागरिक बन जाते हैं पूर्व राष्ट्रपति..? यहां देखें सभी की पूरी सूची…



