बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Attack : युवक की पीठ में धंसा था चाकू, उसी हालत में लाना पड़ा पुलिस को अस्पताल, अब चल रहा उपचार

बैतूल। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की खेत में लाश मिली है। वहीं गंज थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ली में एक युवक पर अज्ञात लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी पीठ में चाकू धंसा था। पुलिस उसी हालत में उसे अस्पताल लेकर आई। मुलताई थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे वाहन द्वारा कट मारने से एक कार पुलिया में पलट गई। कार सवार लोगों को ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद निकाला। हादसे में ड्राइवर घायल हुआ है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लापाझिरी में एक वृद्ध का आज सुबह शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त बिरसू वट्टी (65) निवासी कढ़ाई के रूप में की गई। मौत का कारण अज्ञात है। हालांकि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। इससे पुलिस ने हत्या जैसी घटना से इंकार किया है।

बताया जाता है कि वृद्ध खेत में ही एक झोपड़ी बनाकर रहता था। वह खेती करता था। पुलिस के मुताबिक शव दो दिन पुराना है। मृतक का गुरूवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वृद्ध की मौत का कारण सामने आएगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

इधर गंज थाना क्षेत्र के खेड़ली गांव में शंकर पिता सोमा उईके (25) पर बुधवार रात में अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। युवक की पीठ में चाकू से हमला किया है। शरीर में धंसा हुआ चाकू लेकर ही युवक को उपचार के लिए डायल-100 की सहायता से जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने युवक के पीट से चाकू निकाला और उपचार शुरू किया।

बताते हैं कि युवक का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। इसी के चलते वह यह नहीं बता पा रह है कि उस पर चाकू से हमला किसने किया। परिजनों के मुताबिक शंकर ने रात को भोजन किया और वह गांव से घूमकर आने का कहकर घर से निकला था। रात में अज्ञात लोगों ने शंकर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

परिजनों का कहना है कि युवक की दिमागी हालत कुछ दिनों से ठीक नहीं है। इससे वह यह नहीं बता पा रहा है कि उस पर हमला किसने किया है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद ही घटना के बारे में जानकारी मिल सकती है। अभी अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

मंगोना गांव के पास पुलिया में पलटी कार

मुलताई क्षेत्र में प्रभातपट्टन रोड पर ग्राम मंगोना के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर पुलिया में पलट गई। इस कार में 5 लोग सवार थे। ग्रामीणों ने पांचों लोगों का बाहर निकाला। हादसे में कार ड्राइवर को चोट आई है। जिसे मुलताई के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरखेड़ के ग्रामीण शादी में शामिल होने के लिए मंगोना आए थे। वापस होते समय सामने से आ रहे किसी वाहन ने कट मार दी। कार तेज गति में होने से अनियंत्रित हुई और 3 पलटी खाकर पुलिया में गिर गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत ही कार में फंसे लोगों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एक अन्य कार से रवाना किया गया।

attack with a furrow : सब्जी बेच रही पत्नी पर पति ने किया फरसे से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button