बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

तालाब जीर्णोद्धार कार्य में मजदूरी कर रहे युवक को सांप ने डंसा, अस्पताल में कराया भर्ती, चल रहा इलाज

  • नवील वर्मा, शाहपुर
    बैतूल जिले के शाहपुर ब्लॉक में एक युवक को सांप ने डंस लिया। घटना उस समय घटी जब युवक तालाब जीर्णोद्धार कार्य में मजदूरी कर रहा था। युवक को शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मर्दानपुर में ग्राम पंचायत कुंडी द्वारा तालाब का जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। यहां मजदूरी करने गया युवक संजय पिता सलमत परते (23) निवासी मरदानपुर को काम करते समय सर्प ने डंस लिया। जिससे उसके हाथ में उंगली से खून निकलने लगा।

    उसने अपने साथी को बताया कि सर्प ने डंस लिया है। कुछ समय पश्चात उसे बेहोशी आने लगी। इस पर साथी मजदूर उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाए। जहां डॉक्टर द्वारा उपचार जारी है। उसके स्वास्थ्य का हाल जानने पंचायत सचिव, पंचायत कर्मी एवं ग्रामीण भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुंचे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button