बैतूल अपडेट

Betul Crime News : विवाहिता को भगा कर ले जाने की बात पर पति और बेटों ने उतारा मौत के घाट

Betul Crime News : विवाहिता को भगा कर ले जाने की बात पर पति और बेटों ने उतारा मौत के घाट
Betul Crime News : विवाहिता को भगा कर ले जाने की बात पर पति और बेटों ने उतारा मौत के घाट

Betul Crime News : बैतूल। जिले के बीजादेही थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय युवक की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। युवक द्वारा विवाहिता को भगा ले जाने की बात पर महिला के पति और उसके 3 बेटों ने उसे लाठी-डंडों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस कंट्रोल रूम से जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि 22 फरवरी 2024 को फरियादी बसंती वट्टी पति अनिल वट्टी उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम तारा थाना बीजादेही द्वारा रिपोर्ट की गई कि 21 फरवरी की रात्रि में उसके पति अनिल वट्टी पिता बिरजा वट्टी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम तारा की हत्या कर दी गई।

उसे आरोपी संतुलाल, उसके तीनों पुत्र एवं एक अन्य व्यक्ति के द्वारा जबरदस्ती मोटर साइकिल पर बिठा कर मोरन नदी के पास ले गए थे। मृतक अनिल वट्टी द्वारा आरोपी संतुलाल की पत्नी को भगा कर ले जाने की बात पर से संतूलाल ने उसके तीन पुत्रों एवं एक अन्य के द्वारा अनिल के साथ लाठी-डंडे एवं होज पाइप से मारपीट कर हत्या कर शव को घर पर फेंक गए थे।

बीचबचाव में आई पत्नी को चोट (Betul Crime News)

उक्त घटना में फरियादी बसंती द्वारा बीचबचाव किया गया था। जिसमें फरियादी बसंती के साथ भी अनावेदकों द्वारा मारपीट की गई है। उक्त रिपोर्ट पर थाना बीजादेही में धारा 364, 323, 302, 34, 147, 148 भादंवि का पंजीबद्ध किया गया। मृतक अनिल के शव का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिचोली में कराया गया।

पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार (Betul Crime News)

विवेचना के दौरान आरोपी संतुलाल वट्टी पिता छन्नु वट्टी उम्र 43 वर्ष, राहुल वट्टी पिता संतुलाल वट्टी उम्र 21 वर्ष दोनों निवासी ग्राम तारा, आरोपी अंकुश पिता सुरेश छिपने उम्र 20 वर्ष निवासी टिकारी बैतूल को गिरफ्तार एवं दो बाल अपचारी को हिरासत में लिया गया।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया (Betul Crime News)

घटना में प्रयुक्त लाठी, डंडे, होस पाइप एवं तीन मोटर साइकिलें जप्त की गई हैं। उपरोक्त आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं।

कार्यवाही में इनकी रही भूमिका (Betul Crime News)

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक रविकांत डेहरिया, उप निरीक्षक रवि शाक्य, सहायक उप निरीक्षक संतोष चौधरी, आरक्षक रवि कौशल की विशेष भूमिका रही।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button