बड़ी खबरें

THE VACCINE WAR: ‘द वैक्सीन वॉर’ का टाइम्स स्क्वायर पर फ्लैश मॉब के साथ ग्रैंड इवेंट हुआ पूरा

THE VACCINE WAR, The Vaccine War Teaser, The Vaccine War (2023), The Vaccine War wikipedia, The Vaccine Warbudget, The Vaccine War Story, The Vaccine War Trailer, The Vaccine War Director, The Vaccine War Review, The Vaccine War Movie Sep 2023, The Vaccine War Movie, The Vaccine War Review, The Vaccine War Movie Release Date, The Vaccine War Movie (2023), Vivek Agnihotri confirms 'The Vaccine War' release date,

THE VACCINE WAR: 'द वैक्सीन वॉर' का टाइम्स स्क्वायर पर फ्लैश मॉब के साथ ग्रैंड इवेंट हुआ पूरा

THE VACCINE WAR: विवेक रंजन अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी की बहुप्रतीक्षित फिल्म, ‘द वैक्सीन वॉर’ (THE VACCINE WAR) का ग्रैंड कैंपेन फिनाले कल देर रात प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर में हुआ। इस दौरान आकर्षक फ़्लैश मॉब प्रदर्शन जिसमें कई डांस फॉर्म्स शामिल थे, ने अनगिनत दर्शकों पर एक अमिट छाप छोड़ी जो इस असाधारण प्रदर्शन को देखने के लिए आए और इंडिया फॉर ह्यूमैनिटी टूर, यूएसए में शामिल हुए। यह इवेंट डफी स्क्वायर 46वीं स्ट्रीट और ब्रॉडवे न्यूयॉर्क शहर में आयोजित किया गया था।

टाइम्स स्क्वायर फ्लैश मॉब की शानदार कोरियोग्राफी से जीवंत हो उठा और दर्शक इसके दीवाने हो गए। शो में कई डांस शैलियों का फ्यूजन शोकेस किया गया जो न्यूयॉर्क की इस फेमस जगह में कथक जैसे डांस फॉर्म्स के साथ विविध संस्कृतियों का जश्न मनाता है।

खासकर इस अभियान ने अपने विशाल पैमाने और दिलचस्प एग्जीक्यूशन के साथ फिल्म प्रमोशन के लिए एक नया स्टैंडर्ड सेट किया है। इस उल्लेखनीय फ़्लैश मॉब के रंगों में ढूबे टाइम्स स्क्वायर का ये सीन लोगों को हमेशा याद रहेगा।

जैसे ही इवेंट जोरदार तरीके से एंड हुआ, यह पता चला कि विवेक रंजन अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी अब ‘द वैक्सीन वॉर’ को अपने देश, भारत में वापस ले जाने के लिए कमर कस रहे हैं। दर्शकों और मीडिया आउटलेट्स के साथ जुड़ाव की एक रोमांचक यात्रा का वादा करते हुए, उनका तूफानी अभियान जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।

जबकि भारत नई दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन 2023 की मेजबानी करके दुनिया को प्रभावित करने के लिए पूरी तरह तैयार है, उससे ठीक पहले ‘द वैक्सीन वॉर’ के निर्माताओं ने कई कार्यक्रमों और फिल्म की स्क्रीनिंग के साथ यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका में लहर पैदा कर दी है।

‘द वैक्सीन वॉर’ वास्तव में देश के लिए एक बहुत ही खास फिल्म है क्योंकि यह विज्ञान की दुनिया में भारत का प्रतिनिधित्व करती है जिसके साथ देश ने विश्व स्तर पर एक अलग पहचान बनाई है। भारत ने दुनिया को सबसे प्रभावी वैक्सीन देकर दुनिया को एक खतरनाक महामारी से बचाया है।

विवेक रंजन अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी की ‘द वैक्सीन वॉर’ 28 सितंबर 2023 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया हैं। ‘द वैक्सीन वॉर’ में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी मुख्य भूमिका में हैं। पल्लवी जोशी की आई एम बुद्धा द्वारा निर्मित, यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button