मध्यप्रदेश अपडेट

MP Weather Update: बन रहा है लो प्रेशर एरिया, पूरे प्रदेश में झमाझम बरसेंगे बदरा

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में पिछले लंबे समय से चल रहे सूखे जैसे हालात अब खत्म हो गए हैं। एक बार फिर मानसून प्रदेश में सक्रिय हो गया है। हालांकि अभी पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश नहीं हो रही है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में फिर से अच्छी बारिश होने लगी है। आज मंगलवार को भी प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी बुलेटिन में आज छतरपुर, सतना, पन्ना, रीवा, मैहर, दमोह, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों में 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

बुधवार को इन जिलों के लिए अलर्ट (MP Weather Update)

बुधवार 13 अगस्त को भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इनमें पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी, शहडोल, सीधी, मऊगंज और रीवा शामिल है। इन जिलों में भी 24 घंटों में 64.5 से 115.5 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना जताई गई है।

सोमवार को इन जिलों में हुई बारिश (MP Weather Update)

इससे पहले सोमवार को भी कई जिलों में बारिश हुई। दमोह, छतरपुर और रायसेन जिले में भारी बारिश हुई। वहीं चंबल, सागर, भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के सभी जिलों के अलावा उज्जैन, शाजापुर, देवास, शिवपुरी, दतिया, उमरिया, सतना, मैहर, सीधी जिलों में भी बारिश दर्ज की गई।

कल 13 अगस्त से बनेगा लो प्रेशर एरिया (MP Weather Update)

मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक वर्तमान में एक मानसून ट्रफ और 2 चक्रवातीय परिसंचरण एक्टिव है। अब 13 अगस्त के आसपास पश्चिमोत्तर और संलग्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्र दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके कारण 15 अगस्त से प्रदेश में लगातार तेज बारिश होने का अनुमान है।

प्रदेश में अभी तक इतनी बारिश (MP Weather Update)

प्रदेश में अब तक औसत 29.5 इंच बारिश हो चुकी है। यह अभी तक की सामान्य बारिश 22.8 इंच से अधिक है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। इस बार सबसे ज्यादा पानी गुना में गिरा है। यहां 45.8 इंच बारिश हो चुकी है। निवाड़ी में 45.1 इंच, मंडला-टीकमगढ़ में 44 इंच और अशोकनगर में 42 इंच के करीब बारिश हो चुकी है। वहीं कुछ जिलों में औसत से काफी कम बारिश हुई है। इन जिलों में बारिश की खासी दरकार है। (MP Weather Update)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button