टेक/ऑटो

Ceiling Fan In Summer: बम की तरह फटेगा पंखा! एक गलती से हो जाएगा बड़ा नुकसान, ऐसे बचे

Ceiling Fan Blast, Ceiling Fan Blast in india, Ceiling Fan Burst, Ceiling Fan Blast like a bomb,

Ceiling Fan In Summer: बम की तरह फटेगा पंखा! एक गलती से हो जाएगा बड़ा नुकसान, ऐसे बचे
Source: Credit – Social Media

Ceiling Fan In Summer: गर्मी शुरू होते ही सबसे पहले हमें पंखे की याद आती हैं। यूं तो आज कल हर मौसम से पंखे का उपयोग होने लगा हैं, लेकिन सबसे ज्यादा गर्मी के मौसम में पंखे का उपयोग किया जाता हैं। एक बार पंखे को छत से लटका देने के बाद बहुत ही कम ऐसे लोग होंगे जो उसकी देखभाल करते हो। यदि आप भी बिना सावधानी के पंखा चला रहे हैं तो ये आपके लिए काफी खतरनाक हो सकता है। छत पर लगा साधारण सा दिखने वाला सीलिंग फैन भी बम की तरह ब्लास्ट हो सकता हैं। अब आप ये सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। हम आपको आज इसी बारे में बता रहे हैं…

फैन में ना हो कोई गड़बड़ी (Ceiling Fan In Summer)

यदि आपका फैन पूरी तरह ठीक नहीं है, उसमें कुछ खराबी है और आप उस पर ध्यान दिए बिना लगातार चला रहे हैं। यहां आपको सावधान रहने की जरूरत हैं क्योंकि खराबी को दुरुस्त नहीं किया गया तो यह ब्लास्ट हो सकता है और अत्यधिक गर्मी के कारण फट सकता है।

बिजली का भी रखें ध्यान

बिजली की कमी या फिर अनियमित बिजली सप्लाई के कारण फैन ब्लास्ट हो सकता है। इससे फैन के विभिन्न पार्ट्स जैसे मोटर या कपेसिटर आदि बिगड़ सकते हैं और फिर फैन में ब्लास्ट होने का डर रहता है।

ज्यादा लोड से भी फट सकता फैन

यदि घर में लगे सीलिंग फैन पर ज्यादा लोड डाला जाता है तो वह फट सकता है। इसका मतलब है कि जब एक सीलिंग फैन पर ज्यादा लोड डाला जाता है, तो उसके मोटर में अधिक दबाव पैदा होता है और फिर फैन ब्लास्ट हो जाता है।

गंदगी का जमा होना (Ceiling Fan In Summer)

मोटर और ब्लेड्स के पास जमा होने वाली धूल, धुएं, रेत या अन्य कचरे से फैन के प्रवाह को बाधित किया जाता है और इससे फैन के गति कम होती है। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो फैन ब्लास्ट हो सकता है।

चलते वक्त आवाज करना

अगर सीलिंग फैन चलते वक्त टक-टक की आवाज करता है, तो इसका मतलब होता है कि फैन के ब्लेड्स में या मोटर में खराबी हो सकती है। अगर इस पर ध्यान नहीं दिया तो फैन ब्लास्ट हो सकता है।

Related Articles

Back to top button