बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

लापरवाही पर गिरी गाज: दो का रुका इंक्रीमेंट, दो की सैलरी कटी

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके तिवारी ने स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में लापरवाही करने पर चार स्वास्थ्य कर्मियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गए कारण बताओ नोटिस का जवाब समाधानकारक नहीं पाए जाने पर दो स्वास्थ्यकर्मियों की वेतन वृद्धि रोकी गई है, वहीं दो का सात दिवस का वेतन काटा गया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई में पदस्थ स्टाफ नर्स त्रिसंध्या दिवड़े की असंचयी प्रभाव से अग्रिम दो वार्षिक वेतन वृद्धि एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेहरा में पदस्थ एएनएम हिमांचली धोटे की अग्रिम एक वार्षिक वेतनवृद्धि रोकी गई है। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभातपट्टन की संविदा स्टाफ नर्स सुरेखा जावरकर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुलताई की संविदा एएनएम सविदा यादव का सात-सात दिवस का वेतन काटा गया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button