धर्म/अध्यात्म अपडेट

Jaya Kishori New Song : जया किशोरी और नीति मोहन का होली सॉन्ग ‘आज बिरज में होली रे रसिया’ रिलीज होते ही मचा रहा धूम, देखें वीडियो…

Jaya Kishori New Song: Jaya Kishori and Neeti Mohan's Holi song 'Aaj Biraj Mein Holi Re Rasiya' is creating a stir as soon as it is released, watch the video...

Jaya Kishori New Song : (मुंबई)। पूरा देश इस समय होली के त्यौहार को लेकर उत्साहित है। ऐसे में टी सीरीज अपने फैंस के लिए होली का एक गाना लेकर आए हैं जिसका नाम है “आज बिरज में होली रे रसिया।” नीति मोहन और जया किशोरी ने इस गाने को स्वरबद्ध किया है वहीं राज आशु द्वारा कंपोज्ड इस गाने को सीपी झा ने लिखा है। यह गाना निश्चित रूप से दर्शकों को पसंद आएगा।

लवेश नागर द्वारा निर्देशित यह म्यूजिक वीडियो होली के सार और उसकी महिमा को प्रकाशित करता है। इस म्यूजिक वीडियो में नीति मोहन और जया किशोरी ने दिल को छू जाने वाली कहानी दर्शकों के समक्ष पेश की है, कि किस तरह होली के त्यौहार के अवसर पर लोग सारे मतभेदों को भूल कर एक नयी शुरुवात करते हैं।

यहां देखें वीडियो (Jaya Kishori New Song)…

नीति मोहन कहती हैं, “होली मेरे लिए बेहद खास है और मैं आज बिरज में होली रे रसिया का हिस्सा बन कर बेहद खुश हूँ। यह क्षमा, प्यार, एक जुटता का आनंदमय उत्सव है और मुझे उम्मीद है कि यह गाना हर जगह के दर्शकों को पसंद आएगा।”

जया किशोरी कहती हैं कि, “होली यह अतीत में की गई सारी शिकायतों को दूर कर एकता और सौहार्द की भावना को एक्सेप्ट करने का त्यौहार है। ‘आज बिरज में होली रे रसिया’ त्यौहार के वास्तविक सार को दर्शाता है और मैं इस गाने को दर्शकों के समक्ष पेश करते हुए बेहद उत्साहित हूँ।”

नीति मोहन और जया किशोरी द्वारा स्वरबद्ध किये गए इस गाने को टी सीरीज ने प्रोड्यूस किया है। राज आशु द्वारा कंपोज्ड इस गाने को सीपी झा ने लिखा है। लवेश नागर ने इस म्यूजिक वीडियो को निर्देशित किया है। यह गाना टी सीरीज के चैनल पर उपलब्ध है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button