यूटिलिटी अपडेट

App Ban In India: Alert! सरकार की बड़ी चेतावनी, तुरंत डिलीट करें ये ऐप्स, वरना खाली हो जाएगा बैंक खाता

App Ban In India: Alert! Government's big warning, delete these apps immediately, otherwise the bank account will be empty

App Ban In India: Alert! सरकार की बड़ी चेतावनी, तुरंत डिलीट करें ये ऐप्स, वरना खाली हो जाएगा बैंक खाता
Source: Credit – Social Media

App Ban In India: केंद्र की मोदी सरकार (Modi Govt) ने जनता के पैसे की सुरक्षा और उसके दुरप्रयोग को रोकने के लिए हमेशा लोगों को सुरक्षित ऐप्स डाउनलोड करने की सलाह देती है। इसके बावजूद कई एप्स आज भी ऐसे मौजूद है, जो आपका डाटा चोरी करते हैं और कई बार तो यह आपका बैंक अकाउंट तक खाली कर देते हैं। ऐसे में सरकार ने बड़ी चेतावनी जारी की है और बताया है कि कौन से ऐप आपको मोबाइल में नहीं रखना चाहिए। इस पर केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology) नजर रखता है।

इसके अलावा Google और Apple भी अपने सिस्टम में कई बदलाव कर रहे हैं। इस तरह की तमाम बातों को इस प्रक्रिया के जरिए निपटाने की कोशिश की जा रही है, ताकि आर्थिक नुकसान न हो।

साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने हाल ही में करीब 500 ऐप्स पर बैन लगा दिया था। कोई भी इन ऐप्स को डाउनलोड या इस्तेमाल नहीं कर सकता है। दरअसल, इस तरह की कार्रवाई पहली बार नहीं हुई है। ऐसे ऐप्स पर सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। साथ ही इस संबंध में कई शिकायतें भी दर्ज कराई गई हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए इन ऐप्स को बैन करने का फैसला किया गया है।

मेटा की भी एक नई रिपोर्ट थी। इस संबंध में लंबे समय से शोध हो रहे थे। इसमें ज्यादातर एडिटिंग सॉफ्टवेयर यूजर्स की निजी जानकारियां हासिल कर रहे हैं। खास बात यह है कि यह जानकारी बिना यूजर की इजाजत के ली जा रही है। यह ख़तरनाक है।

ऐसे सॉफ्टवेयर या ऐप्स पर गूगल भी काम करता है। कई सॉफ्टवेयर इस संबंध में यूजर से अनुमति नहीं मांगते हैं। इसलिए जब भी आप अपने स्मार्टफोन में कोई ऐप डाउनलोड करें तो उसका रिव्यू और रेटिंग जरूर चेक करें। ऐसा करना बहुत जरूरी है। (App Ban In India)

Related Articles

Back to top button