धर्म/अध्यात्म अपडेट

Ramkatha : स्वामी रामभद्राचार्य बोले- धर्म को राजनीतिक मंच नहीं बनाना चाहिए; चौरई में सुना रहे रामकथा

Swami Rambhadracharya said – Religion should not be made a political platform; Ram Katha being narrated in Chaurai


बैतूल। मध्य भारत प्रांत सह सचिव बन्टी सरियाम ने बताया कि छिंदवाड़ा के चौरई में विश्व विख्यात संत स्वामी रामभद्राचार्य राम कथा का वाचन कर रहे हैं। जहां पहुँच कर राष्ट्रीय हिन्दू का प्रतिनिधि मंडल द्वारा रामभद्राचार्य से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह परमार, राष्ट्रीय अमित सिंह राजपूत, क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवराज कुशवाह, जिला अध्यक्ष यमन साहू की उपस्थिति में मुलाक़ात हुई।

मध्य भारत प्रांत सह संगठन मंत्री शुभम इगले ने बताया कि संगठन ने स्वामी रामभद्राचार्य को राम दरबार भी भेंट किया गया। इस मौके पर स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि मैं सनातन धर्म का कार्य कर रहा हूं। राष्ट्रीय हिन्दू सेना जो धर्म रक्षा के लिए कार्य कर रही वह सराहीय है। मेरा राष्ट्रीय हिन्दू पर हमेशा आशीर्वाद रहेगा। स्वामी रामभद्राचार्य ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय बैतूल आने की विनती पर कहा कि मेरा बैतूल आने का बहुत मन है। बैतूल आने का सौभाग्य मिला तो मैं दक्षिणा भी नहीं लूंगा। आज के समय को लेकर स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि धर्म को राजनीतिक मंच नहीं बनाना चाहिए।

इस अवसर पर प्रदेश संयोजक पवन मालवीय, प्रांत सहसचिव बंटी सरियाम, प्रांत संगठन शुभम इंगले, विभाग युवा अध्यक्ष मनीष मालवीय, युवा जिला अध्यक्ष अनुज राठौर, जिला प्रभारी सुकेन्द्र राठौर, नगर अध्यक्ष सनी साहू, गोलू उघड़े, नगर उपाध्यक्ष पवन नानकर, प्रखंड अध्यक्ष स्वप्निल पंवार, प्रखंड गौरक्षा प्रमुख राजा कुंभारे, खेड़ी नगर अध्यक्ष नवल प्रजापति, प्रखंड मंत्री संजय दाबड़े, प्रखंड महासचिव रोहित भलावी, नगर मंत्री मौसम मालवीय, राहुल सांडे, रोहित दीवान मौजूद थे।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button