बड़ी खबरें

Betul Accident News: ताप्‍ती घाट में एक और हादसा, मैजिक वाहन की टक्‍कर से दो लोग गंभीर घायल

Betul Accident News: Another accident in Tapti Ghat, two people seriously injured due to collision of magic vehicle

Betul Accident News: ताप्‍ती घाट में एक और हादसा, मैजिक वाहन की टक्‍कर से दो लोग गंभीर घायल

▪️मनोहर अग्रवाल, खेड़ीसावलीगढ़

Betul Accident News: आज दोपहर ताप्ती घाट काली मंदिर के निकट मैजिक क्रमांक एमपी 48 टी 0536 ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाकर बाइक को टक्‍कर मार दी। दुर्घटना में जीन निवासी अनिल चढोकार और लीलाबाई साकरे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की खबर लगते ही खेड़ी चौकी से आरक्षक चंद्रकिशोर रघुवंशी, महादेव कनाठे ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एक प्राइवेट कार से जिला अस्पताल भेजा।

ग्रामीणों ने 108 को फोन लगाया था, लेकिन एक घंटा बाद भी एम्बुलेंस नहीं पहुंची। पुलिस की सूझ-बूझ के चलते दोनों घायलों को समय रहते उपचार मिल गया। विदित हो कि परतवाड़ा मार्ग पर कल भी दुर्घटना हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की अकाल मौत हो गई।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button