ब्रेकिंग न्यूजदेश/विदेशमध्यप्रदेश अपडेटयूथ अपडेटसैर सपाटा अपडेट

Special Trains List : खुशखबरी! दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले लोगों को रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, चलेंगी 179 जोड़ी विशेष ट्रेनें, जानें रूट चार्ट – Railway news

Special Trains List: खुशखबरी! दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले लोगों को रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, चलेगी 179 जोड़ी विशेष ट्रेनें, जानें रूटचार्ट -Railway news

Special Trains List: दिवाली और छठ पूजा में अपने गांव-घर जाने के लिए रेलवे टिकट बुकिंग कंफर्म हो जाएगी। इसके लिए भारतीय रेलवे ने कारगर उपाय किये हैं। रेलवे ने दिवाली और छठ स्‍पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है।

रेल मंत्रालय ने त्‍योहारों में रेल यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जोड़े में 179 विशेष सेवाओं की अधिसूचना जारी की है। भारतीय रेलवे इस साल छठ पूजा तक जोड़े में 179 विशेष ट्रेनों के 2269 फेरे का संचालन करेगा।

रेलवे मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की सुविधा और यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए भारतीय रेलवे इस साल छठ पूजा तक जोड़े में 179 विशेष ट्रेनों की 2269 फेरे का संचालन करेगा।

अधिसूचित छठ, दिवाली, पूजा स्पेशल ट्रेन – 2022   (03.11.22 तक)

क्रमांकरेलवे जाेनविशेष ट्रेनों की संख्या (जोड़े में)फेरों की कुल संख्या
1सीआर (Central Railway)7100
2ईसीआर (East Central Railway zone)9128
3ईसीओआर (East Coast Railway)694
4ईआर (Eastern Railway zone)14108
5एनआर (Northern Railways )35368
6एनसीआर (North Central Railways)8223
7एनईआर (NorthEastern Railway )234
8एनएफआर (Northeast Frontier Railway zone)464
9एनडब्ल्यूआर (North Western Railway zone)5134
10एसआर (Southern Railway)2256
11एसईआर (South Eastern Railways )214
12एससीआर (South Central Railway)19191
13एसडब्ल्यूआर (South Western Railway)22433
14डब्ल्यूसीआर (West Central Railway)616
15डब्ल्यूआर (Western Railway)18306
कुल योग1792269

अतिरिक्त आरपीएफ कर्मियों को किया गया है तैनात

मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त आरपीएफ कर्मियों को तैनात किया गया है। ट्रेनों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों को आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात किया गया है. ट्रेन सेवा के किसी भी व्यवधान से बचने के लिए कर्मचारियों को विभिन्न वर्गों को भी तैनात किया गया है।

May I Help You बूथ रहेंगे चालू

मंत्रालय ने बताया कि महत्वपूर्ण स्टेशनों पर मे आई हेल्प यू (May I Help You) बूथ को चालू रखे गए हैं, जिससे यात्रियों को सही जानकारी मिल सके। यात्रियों की उचित सहायता के लिए आरपीएफ कार्मी और टीटीई की भी नियुक्ति की गई है। कई स्टेशनों पर चिकित्सा दलों और पैरामेडिकल टीम के साथ-साथ एम्बुलेंस को काल पर भी उपलब्ध कराया गया है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button