Betul Crime News : गांजे की खेती करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद से चल रहा था फरार; जंगली सुअर के हमले में दो युवक घायल
Betul Crime News: Hemp cultivator arrested, absconding after action; Two youths injured in wild boar attack

Betul Crime News : बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी क्षेत्र में बाड़ी में गांजे की खेती करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने के बाद से फरार चल रहा था। रविवार को घोड़ाडोंगरी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बैतूल न्यायालय में पेश किया। इधर जिला मुख्यालय के समीप ग्राम रोंढा में जंगली सुअर के हमले में दो युवक घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पवन विश्वकर्मा द्वारा बासन्या ढाना में अपने घर के पीछे खेत में गांजे की खेती की जा रही थी। इस सूचना पर पुलिस द्वारा 25 मार्च को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई थी। इस दौरान गांजा भी जप्त किया गया था। आरोपी की बाड़ी से गांजे के 17 पौधे जब्त किए गए थे। इधर पुलिस की कार्रवाई के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी को उसी के घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस चौकी प्रभारी घोड़ाडोंगरी नेपाल सिंह ठाकुर, एएसआई संत कुमार परतेती, प्रधान आरक्षक भजनलाल चौहान, आरक्षक सतीश वाड़ीवा, विनीत चौधरी एवं सुरेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- Also Read : Optical Illusion Quiz: भालू के रिश्तेदारों के बीच जाकर छुप गई बिल्ली ढूंढने वाले के पास है सबसे तेज दिमाग
खेत में काम कर रहे युवकों पर जंगली सुअर का हमला (Betul Crime News)
पानी की तलाश में जंगली जानवर अब गांव के करीब पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे लोगों पर हमला भी कर देते हैं। ऐसे ही एक मामले में ग्राम रोंढा निवासी दो युवकों पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक संतोष पिता आशाराम खवसे (35) और नरेन्द्र पिता रामदास (38) निवासी रोंढा रविवार सुबह खेत गए थे। इसी दौरान जंगली सुअर ने दोनों युवकों पर हमला कर दिया। हमले में युवकों को चोट आई है। उपचार के लिए तत्काल उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। जबसे गर्मी की शुरूआत हुई है तबसे जंगली जानवर रिहायशी क्षेत्र के करीब पहुंच रहे हैं। कई बार जंगली जानवरों द्वारा लोगों पर हमले किए जाने की घटनाएं सामने आई। जिले के कुछ क्षेत्रों में जंगली सुअरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने की भी खबरें सामने आती है। किसानों द्वारा समय-समय पर इसकी शिकायतें भी की जाती हैं।




