बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Doobe bachcho ki talash : एसडीआरएफ की टीम पहुंची, तवा नदी में डूबे बच्चों की तलाश शुरू, रविवार शाम को हुई थी घटना, छोटे भाई ने दी थी सूचना

• नवील वर्मा, शाहपुर
डोढरामोहार में तवा नदी में डूबे दो बच्चों की तलाश करने एसडीआरएफ (SDRF) की टीम बैतूल से पहुंच गई है। टीम द्वारा नदी में बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है। भौंरा के नाला मोहल्ला निवासी दो मासूम बच्चे रविवार शाम को तवा नदी में नहाते समय डूब गए थे। उनमें से एक बच्चे के छोटे भाई ने परिजनों को घटना की जानकारी दी थी।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भौंरा निवासी रामभरोस मरकाम के 2 बेटे और एक बेटी है। उसका बड़ा बेटा पियूष उर्फ निक्की (11 वर्ष) और सतीश मर्सकोले का छोटा बेटा राजीव (9 वर्ष) नदी में डूबे हैं। सतीश के भी 3 बच्चे हैं। रामभरोस के दोनों और सतीश का छोटा बेटा कल शाम करीब 5 बजे तवा नदी पर गए थे। वहां पर पियूष और राजीव नदी में नहाने लगे।

नहाते समय दोनों डूब गए। दोनों काफी देर तक बाहर नहीं आए तो रामभरोस के छोटे बेटे ने घर आकर जानकारी दी। जिस पर मोहल्ले के लोग एवं परिवारजन नदी पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने बच्चों की तलाश की। लेकिन, रात तक भी दोनों का पता नहीं चल पाया। देखें वीडियो…

इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ को सूचित किया। आज सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। टीम द्वारा बच्चों की तलाश की जा रही है। बच्चों के परिजन और मोहल्ले के लोग भी मौके पर मौजूद हैं। दोनों बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button