मनोरंजन अपडेट

Vaibhavi Upadhyay Passes Away: लाखों दिलों की धड़कन मशहूर टीवी एक्ट्रेस का 32 साल की उम्र में निधन, अंतिम दर्शन के लिए मुंबई लाई पार्थिव देह

‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ एक्ट्रेस Vaibhavi Upadhyay, Vaibhavi Upadhyay death, Vaibhavi Upadhyay news, Vaibhavi Upadhyay car accident, TV Actress Vaibhavi Upadhyay

Vaibhavi Upadhyay Passes Away: लाखों दिलों की धड़कन मशहूर टीवी एक्ट्रेस का 32 साल की उम्र में निधन, अंतिम दर्शन के लिए मुंबई लाई पार्थिव देह
Source: Credit – Social Media

Vaibhavi Upadhyay Passes Away: यंग टीवी एक्टर आदित्य सिंह राजपूत के निधन के बाद टीवी इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है टीवी के पॉपुलर एक्ट्रेस और ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में जैस्मीन का किरदार निभाने वालीं वैभवी उपाध्याय (Vaibhavi Upadhyay) का निधन हो गया है। वह सिर्फ 32 साल की थी। उन्होंने बीती मंगलवार रात हिमाचल प्रदेश में एक सड़क हादसे में दुनिया को अलविदा कह दिया। आज उनकी पार्थिव देह को मुंबई में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया है। घटना के बाद पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक व्याप्त है और एक्ट्रेस की मौत पर दुख जता रहे हैं।

Vaibhavi Upadhyay Passes Away: लाखों दिलों की धड़कन मशहूर टीवी एक्ट्रेस का 32 साल की उम्र में निधन, अंतिम दर्शन के लिए मुंबई लाई पार्थिव देह
Source: Credit – Social Media

को एक्टर ने ट्विटर पर दी जानकारी

वैभवी उपाध्याय एक्टर जेडी मजीठिया ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक्ट्रेस की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा ‘जिंदगी कितनी अनप्रिडिक्टेबल है। एक बेहतरीन एक्ट्रेस, डियर फ्रेंड वैभवी उपाध्याय, जिन्हें साराभाई वर्सेज साराभाई की ‘जैस्मीन’ के रूप में जाना जाता है। आज हमारे बीच नहीं रही हैं। एक्ट्रेस का निधन हो गया। वह नॉर्थ में एक दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। उनका परिवार एक्ट्रेस को कल सुबह लगभग 11 बजे अंतिम दर्शन के लिए मुंबई लेकर आ रहे हैं। RIP वैभवी।’

Source: Credit – Social Media

मंगेतर के साथ कर रही थी कार में ट्रेवल (Vaibhavi Upadhyay Passes Away)

वैभवी उपाध्याय की मौत से उनके फैंस काफी चिंतित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वैभवी अपने मंगेतर के साथ हिमाचल प्रदेश में कार में ट्रेवल कर रही थी। इस दौरान एक शार्प टर्न पर कार कंट्रोल से बाहर होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें एक्ट्रेस वैभवी की मौत हो गई। हाल ही में टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत का शव उनके बाथरूम में मिला था, संदिग्ध मौत का खुलासा भी नहीं हुआ और टीवी एक्ट्रेस वैभवी के मौत की खबर सामने आ गई। कुछ दिनों में लगातार दो हस्तियों के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button