बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident : कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो लोग घायल, एक का हाथ फ्रैक्चर, जिला अस्पताल रेफर

  • नवील वर्मा, शाहपुर
    बैतूल जिले के पतौवापुरा शाहपुर में नेशनल हाईवे पर मंगलवार शाम 5.30 बजे एक कार ने मोटर साइकिल को पीछे से मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। इनमें से एक का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश खरोचे (40) निवासी बरबतपुर और किशोर (40) निवासी बरबतपुर तेंदूपत्ता के काम से बीजादेही जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में उन्हें कार सवार ने टक्कर मार दी। कार चालक तो मौके से फरार हो गया पर अनुसूचित मोर्चा मंडल के अध्यक्ष अशोक बरखने ने दोनों घायलों को बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर पहुंचाया। जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

    बताया जाता है कि घायल कमलेश खरोचे के दाएं हाथ में फै्रक्चर हो गया है। दूसरे घायल किशोर को मामूली चोट आई है। घायल कमलेश खरोचे की हालत में सुधार ना होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button