बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident: बस से टकराई बाइक, तीन युवक घायल, दो की हालत गम्भीर

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे (NH) पर सोमवार रात में खेड़ी की ओर जा रही एक मोटर साइकिल बस से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 3 युवक घायल हो गए। इनमें से 2 की हालत गम्भीर है। तीनों को उसी बस से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के मुताबिक गौनीघाट निवासी दिलीप धुर्वे, पवन परते और अंकित इवने सोमवार रात में बैतूल से अपने गांव वापस जा रहे थे। भडूस के पास उनकी बाइक चिचोली से आ रही एक निजी बस से टकरा गई। इससे तीनों बाइक सवार घायल हो गए।

    हादसे के बाद उसी बस से तीनों को बैतूल लाया गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि दिलीप और पवन की हालत गम्भीर है। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उल्लेखनीय है कि बैतूल-नागपुर नेशनल हाइवे पर हुए हादसे में आज ही एक मां-बेटी की मौत हो चुकी है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button