बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Nadi me bahe yuvak : सालबर्डी की मारू नदी में बहे छिंदवाड़ा जिले के दो युवक, नहाते समय हुए हादसे का शिकार, तलाश जारी

• निखिल सोनी, आठनेर
बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में मारू नदी में दो युवक बह गए। यह दोनों छिंदवाड़ा जिले के ग्राम सिवनी के रहने वाले हैं। करीब दस लोग यहां घूमने आए थे। इस दौरान नदी में नहाते समय यह हादसा हो गया। सूचना पर बैतूल से एसडीआरएफ की टीम पहुंच कर उनकी तलाश कर रही है।

आठनेर टीआई अजय सोनी ने बताया कि छिंदवाड़ा जिले के पांढुरना थाना क्षेत्र के ग्राम सिवनी से करीब 10 लोग मंगलवार को शिवधाम सालबर्डी आए थे। यहां वे लोग शाम 6 बजे के करीब मारु नदी की पुलिया के नीचे नहा रहे थे। इस बीच एक युवक तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने दूसरा युवक गया तो वह भी बह गया।

इस हादसे में दुरु (दुर्गेश) पिता लक्ष्मण राउत उम्र 25 वर्ष और गणेश पिता धब्बो चव्वारे उम्र 25 वर्ष बहे हैं। साथ आए लोगों ने पुलिस को सूचित करने के साथ ही उनकी तलाश की। लेकिन, उनका पता नहीं चल पाया है। आज सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। दोनों की तलाश की जा रही है।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button