Wedding Viral Video : एक विवाह ऐसा भी, शादी में खाने का ऐसा इंतजाम, जिसके आगे बड़े-बड़े रजवाड़े भी हो जाएंगे फेल

Wedding Viral Video : आज कल वेडिंग को खास और यादगार बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। कोई डेस्टिनेशन वेडिंग प्लैनिंग करते है, तो कोई शादी में यूनिक और जबरदस्त प्रबंध से लोगों का दिल जीत लेता है। इसके लिए कुछ लोग पानी की तरह पैसा बहाने से भी नहीं कतराते। इंटरनेट पर अक्सर ऐसी ही कुछ वेडिंग चर्चा में बनी रहती हैं।
हाल ही में एक ऐसी ही वेडिंग का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में अतिथियों के लिए सिंहासन के डिजाइन वाली शाही कुर्सियां लगाई गई हैं, जिस पर परोसे गए खाने का मेहमान शाही अंदाज में मज़ा लेते नजर आ रहे हैं। देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल हो रहा यह वीडियो साउथ इंडिया का होगा, जहां किसी इवेंट (शादी) में अतिथियों के भोजन के लिए ऐसी खास व्यवस्था का अरेंजमेंट किया गया है। वीडियो में आप देखेंगे कि, अतिथियों के लिए सिंहासन के डिजाइन वाली शाही कुर्सियां लगाई गई हैं। यही नहीं जिस स्टैंड पर थाली रखकर मेहमान भोजन कर रहे हैं, वो भी बहुत स्पेशल हैं।
- Also Read : Desi jugaad : आलसीपन की भी हद है भाई! जुगाड़ से बना दिया चलता फिरता बेड, देखने वाले हुए शॅाक्ड
यहां देखें वीडियो…
Ever seen such arrangements for meal…😃 pic.twitter.com/IoyX7FYp0Q
— Adarsh Hegde (@adarshahgd) March 7, 2023
वीडियो में सोने के रंग की ये कुर्सियां और मोर वाली थाली रखने का ये स्टैंड यकीनन हैरान कर देने वाला है, जो देखने में भी बेहद खूबसूरत है. सोशल मीडिया पर वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग जहां इस अनोखे और जबरदस्त इंतजाम की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसकी आलोचना करते नजर आ रहे हैं. वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, ‘जहां लाखों लोग गरीबी रेखा से नीचे पर जीते हैं, वहां पैसे का ऐसा दिखावा शर्मनाक है.’
(Disclamer : Betul Update के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें। बैतूल अपडेट दिखाई गई वीडियो को सोशल मीडिया साइट्स से सीधे आपके पास लेकर आए है। यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी। इसमें हमने किसी भी तरह की कांटछाट नहीं की है। इस वीडियो में दिखाया गया पूरा कंटेट यूजर द्वारा शेयर किया गया ओरिजनल कंटेट है। सोशल मीडिया पोस्ट बैतूल अपडेट के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं।)
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें |Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




