Hardik Pandya injury: क्रिकेट फैंस को झटका: ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हुए हार्दिक पांड्या
Hardik Pandya injury: क्रिकेट फैंस और खासतौर से स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या को चाहने वालों के लिए एक और बुरी खबर है। एशिया कप के दौरान चोटिल हुए हार्दिक पांड्या नवंबर में होने वाली ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भी नहीं जा सकेंगे। यह जानकर उनके फैंस मायूस नजर आ रहे हैं।
एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ मैच में उन्होंने केवल एक ओवर गेंदबाजी की थी। उसके बाद चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए थे। बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों के अनुसार हार्दिक को लेफ्ट क्वाड्रिसेप्स इंजरी हुई है और डॉक्टरों ने उन्हें चार सप्ताह के लिए आराम करने की सलाह दी है। इस वजह से पूरा ऑस्ट्रेलिया दौरा उनके लिए मुश्किल हो गया है।
अक्टूबर मध्य में जाएगी टीम इंडिया
भारतीय टीम अक्टूबर के मध्य में ऑस्ट्रेलिया जाएगी। वहां तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाने हैं। इस दौरे के लिए हार्दिक की फिटनेस बेहद अहम मानी जा रही थी क्योंकि वे टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं। उनकी गैरमौजूदगी से टीम के संतुलन पर असर पड़ना तय माना जा रहा है।

वनडे सीरीज से पूरी तरह बाहर
सूत्रों का कहना है कि हार्दिक पांड्या वनडे सीरीज में निश्चित रूप से हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हालांकि मेडिकल टीम की रिपोर्ट के आधार पर यह देखा जाएगा कि क्या वे टी20 सीरीज के कुछ मैच खेल सकते हैं या नहीं। टीम प्रबंधन और चयनकर्ता फिलहाल उनकी रिकवरी पर नजर रखे हुए हैं।
रवि शास्त्री ने दी थी जानकारी
एशिया कप फाइनल के दौरान कमेंट्री कर रहे भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी हार्दिक की चोट पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि पांड्या की जांघ की आगे की मांसपेशी यानी क्वाड्रिसेप्स में चोट आई है और उन्हें कुछ समय आराम की जरूरत है।

एशिया कप में रहा शानदार प्रदर्शन
हार्दिक पांड्या का एशिया कप में प्रदर्शन प्रभावशाली रहा था। उन्होंने बल्लेबाजी में टीम के लिए अहम योगदान दिया और जरूरत पड़ने पर रन बनाए। गेंदबाजी में भी उन्होंने लगातार विकेट चटकाकर विरोधी टीमों पर दबाव बनाया। यही कारण है कि फाइनल मैच में उनकी अनुपस्थिति सभी को खली।
फाइनल में मिला रिंकू को मौका
एशिया कप फाइनल में हार्दिक की जगह रिंकू सिंह को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया था। जब टॉस के समय सूर्यकुमार यादव मैदान पर आए तो पहली बार यह स्पष्ट हुआ कि हार्दिक पांड्या उपलब्ध नहीं हैं। मैच में भले ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीत लिया, लेकिन प्रशंसकों के बीच हार्दिक की कमी महसूस की गई।
- यह भी पढ़ें : washing machine jugad viral video: वॉशिंग मशीन का देखा नहीं होगा ऐसा इस्तेमाल, नजारा देख खुली की खुली रह गईं आंखें
टीम इंडिया के लिए बड़ा झटका
जसप्रीत बुमराह के साथ हार्दिक पांड्या तेज गेंदबाजी आक्रमण की अहम कड़ी माने जाते हैं। एशिया कप में भी उन्होंने स्ट्राइक गेंदबाज की भूमिका निभाई थी। टीम प्रबंधन भविष्य की रणनीति में भी उन्हें इसी रूप में देख रहा था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया दौरे से उनका बाहर होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है।
अब मेडिकल रिपोर्ट पर निगाह
अब सबकी निगाहें बीसीसीआई की मेडिकल टीम की रिपोर्ट पर हैं। अगर रिकवरी उम्मीद के अनुसार हुई तो हो सकता है कि हार्दिक पांड्या टी20 सीरीज के कुछ मुकाबलों में नजर आए। फिलहाल उन्हें आराम पर रखा गया है और उनकी वापसी पूरी तरह से फिटनेस पर निर्भर करेगी।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



