मध्यप्रदेश अपडेट

New Industrial Area MP: एमपी के इस जिले को मिला इंडस्ट्रियल एरिया, आईटीआई और रिवर कॉरिडोर का तोहफा

New Industrial Area MP: रीवा जिले के त्योंथर में शुक्रवार को आयोजित ‘विंध्य विकास संकल्प’ सम्मेलन प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं और आगामी योजनाओं का बड़ा मंच बन गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहां मौजूद हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में विकास का यज्ञ लगातार जारी है और इसे किसी कीमत पर रुकने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विंध्य क्षेत्र के विकास में अब कोई कमी नहीं रहेगी और आने वाले वर्षों में यह इलाका नए स्वरूप में दिखाई देगा।

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन के मंच से कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने त्योंथर में 400 एकड़ भूमि पर नया औद्योगिक प्रक्षेत्र (New Industrial Area MP) विकसित करने, सिविल अस्पताल की क्षमता 50 बेड से बढ़ाकर 100 बेड करने, नए आईटीआई की स्थापना और तमस नदी किनारे रिवर कॉरिडोर बनाने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने करीब 125 करोड़ की लागत से बनने वाले कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का भूमि पूजन भी किया। इस प्लांट से क्षेत्र के किसानों को पराली और फसल अवशेष बेचकर अतिरिक्त आमदनी का अवसर मिलेगा।

विंध्य को मिली औद्योगिक सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं और विंध्य को भी अब उद्योगों की नई सौगातें मिलेंगी। उन्होंने तीन उद्योगपतियों को भूमि आवंटन पत्र सौंपे और बताया कि इन उद्योगों (New Industrial Area MP) से स्थानीय युवाओं को रोजगार के मौके मिलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार शिक्षा और रोजगार दोनों क्षेत्रों में निरंतर सुधार कर रही है। बच्चों को यूनिफार्म, किताबें, साइकिल, लैपटॉप और स्कूटी के साथ-साथ छात्रवृत्ति भी दी जा रही है ताकि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

New Industrial Area MP: एमपी के इस जिले को मिला इंडस्ट्रियल एरिया, आईटीआई और रिवर कॉरिडोर का तोहफा

ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी विंध्य

मुख्यमंत्री ने विंध्य की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि यह क्षेत्र न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए ऊर्जा का बड़ा केंद्र बन चुका है। यहां विद्युत उत्पादन, सोलर पावर और नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में उल्लेखनीय काम हुआ है। उन्होंने कहा कि विंध्य देश की ऊर्जा धानी बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

किसानों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ

कार्यक्रम में निवेशक विनोद अग्रवाल ने भी हिस्सा लिया, जो 125 करोड़ की लागत से बायोगैस प्लांट स्थापित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से किसानों को सीधा फायदा होगा। वे अपनी पराली और फसल अवशेष बेच सकेंगे जिससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी होगी और खेत भी साफ रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है।

New Industrial Area MP: एमपी के इस जिले को मिला इंडस्ट्रियल एरिया, आईटीआई और रिवर कॉरिडोर का तोहफा

किसानों को हर साल 12 हजार रुपये

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर 1500 रुपए दिए गए थे और अब दीपावली के बाद भाई दूज से हर महीने यह राशि मिलेगी। किसानों के लिए भी बड़ा ऐलान किया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि में राज्य सरकार भी योगदान करेगी और किसानों को सालाना 12 हजार रुपए मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह सहायता किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी।

25 गाय खरीदने पर 10 लाख अनुदान

मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने एक बगिया मां के नाम योजना शुरू की है जिसके तहत महिला स्व-सहायता समूहों को बगिया विकसित करने के लिए तीन लाख रुपए की सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दूध उत्पादन बढ़ाकर मध्यप्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाया जाएगा। इसके लिए डॉ. अंबेडकर कामधेनु योजना के तहत 25 गायें खरीदने पर पशुपालकों को 10 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा।

New Industrial Area MP: एमपी के इस जिले को मिला इंडस्ट्रियल एरिया, आईटीआई और रिवर कॉरिडोर का तोहफा

जान बचाना सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने राहवीर योजना और एयर एंबुलेंस सेवा का उल्लेख करते हुए कहा कि सड़क हादसों के पीड़ितों की जान बचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह पहल सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाती है।

राम वन गमन पथ का हो रहा विकास

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में सांदीपनि विद्यालय खोले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भगवान राम से जुड़े स्थलों को राम वन गमन पथ के रूप में विकसित किया जा रहा है और भगवान कृष्ण की लीला स्थलों को भी तीर्थ के रूप में सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि हर नगर में गीता भवन बनाए जाएंगे।

रीवा और त्योंथर को मिला बड़ा पैकेज

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने त्योंथर को 162 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात दी है। इसमें चिल्लावाला पुल जैसी बड़ी परियोजनाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि नए बायोगैस प्लांट से किसानों को सीधी आर्थिक मजबूती मिलेगी।

विधायक ने बताई उपलब्धियां

त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री रोजाना प्रदेश को नई सौगातें दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि त्योंथर क्षेत्र में तीन नए सांदीपनि विद्यालय, कई नए पुल और दो नगर पालिकाओं के लिए अतिरिक्त फंड मंजूर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनने से क्षेत्र का भविष्य बदल जाएगा।

सम्मेलन में यह भी रहे प्रमुख रूप से मौजूद

कार्यक्रम में सतना सांसद गणेश सिंह, विधायक नागेंद्र सिंह, विधायक नरेंद्र प्रजापति, विधायक प्रदीप पटेल, विधायक शरद कौल, विधायक प्रह्लाद सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कौल समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button