बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बस में बैठे-बैठे ही चली गई जान, लोग सोचते रहे सो रहा

बैतूल जिला अस्पताल में उतारा गया यात्री का शव।
  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    एक निजी बस में भोपाल से बैतूल की यात्रा कर रहे व्यक्ति की बस में बैठे-बैठे ही जान चली गई। अपनी सीट पर वह पड़ा रहा और आसपास के यात्री समझते रहे कि वह सो रहा है। इस घटना का पता तब चला जब सभी यात्री बस से उतर गए और वह यात्री नहीं उतरा। घटना बीती रात की है। जानकारी के अनुसार भोपाल से बैतूल आ रही एक निजी बस में एक यात्री भोपाल से बैतूल के लिए सवार हुआ था। किन्हीं कारणों से उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। उसके साथ में और कोई नहीं होने से किसी को इस बारे में पता ही नहीं चला। रात में बैतूल बस पहुंची तो सभी यात्री उतर गए पर यह यात्री नहीं उतरा। इस पर बस के स्टाफ ने आवाज दी पर फिर भी कोई हलचल नहीं हुई। इस पर बस चालक बस को सीधे जिला अस्पताल ले गया। यहां जांच की तो पाया कि यात्री की मौत हो चुकी थी। अस्पताल पुलिस ने यात्री के कागजात देखे तो उसमें विजय घोरपड़े नाम के कुछ दस्तावेज मिले हैं, जिनमें वरुड़ के आसपास के किसी गांव के निवासी होने की जानकारी मिली है। हालांकि इसकी पुष्टि परिजनों के पहुंचने पर ही हो सकेगी। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button