खेती किसानी

PM Crop Insurance Scheme: खरीफ 2025 फसल बीमा की अंतिम तारीख 31 जुलाई, देखें किस फसल का कितना प्रीमियम

PM Crop Insurance Scheme: मध्यप्रदेश में खरीफ मौसम 2025 में फसलों का फसल बीमा 1 जुलाई से प्रारंभ है। जिसके क्रियान्वयन के लिए जिले की सभी तहसीलों में एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के प्रतिनिधियों एवं कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर जाकर फसल बीमा पाठशाला का आयोजन कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसल बीमा करवा कर जोखिमों एवं फसल बीमा के हित लाभ के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

खरीफ में अधिसूचित फसलों के लिए कृषक द्वारा देय प्रीमियम राशि सोयाबीन के लिए 840 रुपए, मक्का के लिए 722 रुपए, धान सिंचित 814 रुपए, धान असिंचित 651 रुपए, अरहर 735 रूपए, ज्वार 420 रूपए और कॉटन के लिए 2206 रुपए प्रति हेक्टेयर हैं।

31 जुलाई तक ही होगा बीमा (PM Crop Insurance Scheme)

फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। इस सीजन में किसानों ने अपने खेत में जो फसल लगाई है उसका सही बीमा करवाने के लिए 29 जुलाई से पहले बैंक में जाकर के अपनी सही फसल अपडेट करवाएं, ताकि सही फसल का बीमा ही हो सके।

सर्वेक्षण और फसल में न हो अंतर (PM Crop Insurance Scheme)

डिजिटल फसल सर्वेक्षण और आप के खेत की फसल एक होनी चाहिए। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा करने की इच्छुक अऋणी किसान अपनी निकटतम बैंक शाखा, सहकारी समिति, अधिकृत चैनल एवं जन सेवा केंद्र (सीएससी) एवं कृषक स्वयं भी राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल www.Pmfby.gov.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर योजना से जुड़ सकते हैं।

अऋणी कृषक ऐसे कराएं बीमा (PM Crop Insurance Scheme)

अऋणी कृषकों को फसल बीमा करवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज-बैंक पासबुक, फसल बुवाई प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बही एवं बटाईदार किसान या किराए पर ली गई भूमि के लिए मलिक द्वारा शपथ पत्र दिया जाना अनिवार्य है। जिले के किसान भाइयों अनुरोध है कि प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना से जुड़कर योजना का लाभ उठाए। (PM Crop Insurance Scheme)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button