बड़ी खबरेंदेश/विदेशधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

विश्वकर्मा जयंती महोत्सव 12 फरवरी से, समापन 14 को होगा

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    विश्वकर्मा बढ़ई समाज समिति जिला बैतूल के तत्वावधान में विश्वकर्मा मंदिर बैतूल गंज में भगवान विश्वकर्मा जी के 49 वें जयंती महोत्सव का आयोजन 12, 13 एवं 14 फरवरी को किया जाएगा। इस दौरान साधारण आम सभा का आयोजन 14 फरवरी को होगा।

    समिति प्रमुख बलवीर मालवी ने बताया कि 12 फरवरी शनिवार को भगवान लक्ष्मीनारायण जी के अभिषेक, हवन और पूजन के साथ तीन दिवसीय जयंती महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। उसी दिन महिला मण्डल द्वारा संगीत की प्रस्तुति भी की जाएगी। इसके बाद 13 फरवरी को बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होंगे।

    14 फरवरी को सुबह 8 बजे भगवान विश्वकर्मा जी का अभिषेक, हवन-पूजन, बुजुर्गों का सम्मान, अतिथियों का सत्कार, पारितोषक वितरण व दोपहर 1 बजे से भोजन प्रसादी का कार्यक्रम होगा। समिति के सभी पदाधिकारियों द्वारा जिले के समस्त सामाजिक बंधुओं से जयंती पर्व के तीनों दिन के कार्यक्रमों में पधारने की अपील की गई है। अंतिम दिन 14 फरवरी को अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर मंदिर पधारने का आग्रह किया गया है।

    तीनों दिन लगेंगे बुजुर्गों को बूस्टर डोज
    समिति द्वारा कोरोना से बचाव के लिए इस बार विशेष पहल की गई है। जयंती के अवसर पर आयोजन के तीनों दिन 12,13 एवं 14 फरवरी को 60 वर्ष एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों को बूस्टर डोज याने तृतीय डोज भी लगाया जाएगा। इसलिए सभी समाज व अन्य समाज के बुजुर्गों से अपना आधार कार्ड व मोबाइल साथ लेकर आने का आग्रह समिति पदाधिकारियों द्वारा किया गया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button